शायद ही कोई ऐसा हो जिसे सर्दियों का मौसम पसंद न हो? सर्दियों में लोग कुछ भी खा सकते हैं, ज्यादा कपड़े पहन सकते हैं, घूमने जा सकते हैं आदि। जबकि, गर्मी में ये सब आप नहीं कर सकते हैं। वहीं, सर्दियों में लोग घूमने का भी प्लान बनाते हैं और वो भी खासतौर पर पहाड़ों पर। जहां उन्हें प्रकृति के अद्भुत नजारे दिख जाए, जहां उन्हें बर्फबारी मिल जाए आदि। ऐसे में अगर आप भी सर्दी के इस मौसम में घूमने का प्लान कर रहे हैं और जगह को लेकर उलझन में हैं कि कहां का ट्रिप प्लान करें? तो फिर आप हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों पर जा सकते हैं, जहां पर हर साल काफी संख्या में पर्यटक घूमते हैं। इसके अलावा इन जगहों की खूबसूरती देखते ही बनती है। साथ ही यहां बर्फबारी का भी आप आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी जगह हैं...
{"_id":"656ab402832e909b6101cc29","slug":"these-are-some-of-the-best-places-to-visit-in-himachal-pradesh-in-winter-2023-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में हिमाचल की इन जगहों पर पहुंचते हैं पर्यटक, आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सर्दियों में हिमाचल की इन जगहों पर पहुंचते हैं पर्यटक, आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान
Sat, 02 Dec 2023 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं?
- फोटो : Pixabay
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं?
- फोटो : istock
शिमला
- आप शिमला घूमने का प्लान कर सकते हैं। सर्दियों में यहां घूमने का अपना मजा है। आप यहां घूमने के लिए मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज सेंटर (शिमला समझौता), लोकल मार्किट, लक्कड़ बाजार, आदि जगह जा सकते हैं। मॉल रोड से दिखने वाले नजाने आपका मन मोह सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं?
- फोटो : istock
मैक्लोडगंज
- हिमाचल में स्थित मैक्लोडगंज का प्लान आप अपने दोस्तों, अपने परिवार या पार्टनर आदि संग बना सकते हैं। ये जगह काफी ऊंचाई पर होने के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। यहां से प्रकृति के कई अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं। वहीं, आप यहां ट्रायंड नाम की जगह जा सकते हैं और यहां आप भागसू फॉल भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं?
- फोटो : संवाद
नारकंडा
- आप हिमाचल प्रदेश में स्थित नारकंडा भी घूमने जा सकते हैं। ये जगह शिमला से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां पर बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं और साथ ही कई तरह के एडवेंचर कर सकते हैं, जैसे- जिप लाइन, स्केटिंग आदि।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं?
- फोटो : istock
मनाली
- आप मनाली का भी प्लान कर सकते हैं। सर्दियों में ये जगह भी घूमने के लिए बेस्ट है। यहां आप हिडिम्बा मंदिर, रोहतांग पास, नग्गर, सोलंग घाटी, मणिकर्ण और वशिष्ठ जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इनके अलावा मनाली में बर्फ भी पड़ती है, जिसका पर्यटक खूब मजा लेते हैं।