फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में हिमाचल की इन जगहों पर पहुंचते हैं पर्यटक, आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान

Sat, 02 Dec 2023 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Dec 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
These are some of the best places to visit in Himachal Pradesh in winter
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : Pixabay

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे सर्दियों का मौसम पसंद न हो? सर्दियों में लोग कुछ भी खा सकते हैं, ज्यादा कपड़े पहन सकते हैं, घूमने जा सकते हैं आदि। जबकि, गर्मी में ये सब आप नहीं कर सकते हैं। वहीं, सर्दियों में लोग घूमने का भी प्लान बनाते हैं और वो भी खासतौर पर पहाड़ों पर। जहां उन्हें प्रकृति के अद्भुत नजारे दिख जाए, जहां उन्हें बर्फबारी मिल जाए आदि। ऐसे में अगर आप भी सर्दी के इस मौसम में घूमने का प्लान कर रहे हैं और जगह को लेकर उलझन में हैं कि कहां का ट्रिप प्लान करें? तो फिर आप हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों पर जा सकते हैं, जहां पर हर साल काफी संख्या में पर्यटक घूमते हैं। इसके अलावा इन जगहों की खूबसूरती देखते ही बनती है। साथ ही यहां बर्फबारी का भी आप आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी जगह हैं...

These are some of the best places to visit in Himachal Pradesh in winter
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : istock

शिमला

  • आप शिमला घूमने का प्लान कर सकते हैं। सर्दियों में यहां घूमने का अपना मजा है। आप यहां घूमने के लिए मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज सेंटर (शिमला समझौता), लोकल मार्किट, लक्कड़ बाजार, आदि जगह जा सकते हैं। मॉल रोड से दिखने वाले नजाने आपका मन मोह सकते हैं।
These are some of the best places to visit in Himachal Pradesh in winter
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : istock

मैक्लोडगंज

  • हिमाचल में स्थित मैक्लोडगंज का प्लान आप अपने दोस्तों, अपने परिवार या पार्टनर आदि संग बना सकते हैं। ये जगह काफी ऊंचाई पर होने के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। यहां से प्रकृति के कई अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं। वहीं, आप यहां ट्रायंड नाम की जगह जा सकते हैं और यहां आप भागसू फॉल भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are some of the best places to visit in Himachal Pradesh in winter
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : संवाद

नारकंडा

  • आप हिमाचल प्रदेश में स्थित नारकंडा भी घूमने जा सकते हैं। ये जगह शिमला से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां पर बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं और साथ ही कई तरह के एडवेंचर कर सकते हैं, जैसे- जिप लाइन, स्केटिंग आदि।
विज्ञापन
These are some of the best places to visit in Himachal Pradesh in winter
हिमाचल प्रदेश में घूमने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : istock

मनाली

  • आप मनाली का भी प्लान कर सकते हैं। सर्दियों में ये जगह भी घूमने के लिए बेस्ट है। यहां आप हिडिम्बा मंदिर, रोहतांग पास, नग्गर, सोलंग घाटी, मणिकर्ण और वशिष्ठ जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इनके अलावा मनाली में बर्फ भी पड़ती है, जिसका पर्यटक खूब मजा लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed