फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों के लिए बेहद खास हैं कर्नाटक के ये बीच, दोस्तों व परिवार संग कर सकते हैं जमकर मस्ती

Fri, 02 Apr 2021 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Apr 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
these are most famous karnataka beaches for summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश में लग जाते हैं, जहां वो जा सकें और इस जलती-चुभती गर्मी से राहत पा सके। जहां कई लोग हिल स्टेशन का रूख करते हैं, तो वहीं कई लोग बीच घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में आप इस गर्मी कर्नाटक घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि यहां के बीच आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां के बीचों पर भीड़ भी काफी कम रहती है। ऐसे में लोग यहां जमकर मस्ती कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यहां के बीच के बारे में, जहां आप सैर कर सकते हैं।

these are most famous karnataka beaches for summer
gokarna beach - फोटो : istock

गोकर्ण बीच

  • कर्नाटक का एक छोटा और प्राचीन शहर है गोकर्ण। यहां के बीच पर आप इस गर्मी जा सकते हैं। अगर आप बीच पर बैठकर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए गोकर्ण बीच काफी सही जगह हो सकती है। यहां आप सैर कर सकते हैं और कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
these are most famous karnataka beaches for summer
maravanthe beach - फोटो : istock

मरावन्थे बीच

  • कर्नाटक में बात जब सुंदर और शांत बीच की होती है, तो मरावन्थे बीच का जिक्र जरूर होता है। यहां से आप अरब सागर की लहरों के अलावा कोडाचादरी पहाड़ियों का भी दीदार कर सकते हैं। यहां से ये नजारा देखने का अपना अलग मजा है। यहां आप स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं और अपने ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are most famous karnataka beaches for summer
Karwar Beach - फोटो : istock

करवार बीच

  • कर्नाटक आने वाले पर्यटकों की ये पहली पसंद है। कर्नाटक का करवार बीच काफी रोमांटिक और काफी लोकप्रिय है। इस बीच पर काफी संख्या में कपल पहुंचते हैं, जिनके लिए यहां कई तरह की एक्टिविटीज भी होती हैं। यहां से आप प्रकृति के कई अद्भुत नजारों को भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
these are most famous karnataka beaches for summer
murudeshwar beach - फोटो : istock

मूरूदेश्वर बीच

  • अगर आप कर्नाटक गए हैं, तो फिर आपको मूरूदेश्वर बीच पर जरूर जाना चाहिए। यहां से आपको छोटी पहाड़ियां नजर आ जाएंगी और नारियल के पेड़ यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां कई अच्छे बाजार और मंदिर हैं, जहां आप जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed