फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण भारत की इस जगह पर जा सकते हैं घूमने, हो जाएगा पूरा पैसा वसूल

Fri, 02 Apr 2021 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Apr 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
You can visit to Belur in South India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत में वैसे तो आप कहीं भी चले जाए, आपको हर जगह खूबसूरती का ठिकाना मिलेगा। हरी-भरी पहाड़ियां, झील-झरने, प्रकृति के अद्भतु नजारे और भी बहुत कुछ आपको यहां देखने को मिल जाएगा। वहीं, जब बात दक्षिण भारत की आती है, तो आंखों के सामने कई खबूसूरत जगह, धार्मिक जगह, ऐतिहासिक जगह आती हैं। यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं और इन्हीं में से एक जगह है बेलूर शहर। यहां की यात्रा करने का अपना अलग मजा है और यहां कई जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

You can visit to Belur in South India
belur - फोटो : istock

कहां है बेलूर?

  • बेलूर शहर कर्नाटक राज्य में स्थित है, जिसकी बैंगलोर से दूरी लगभग 200 किलोमीटर है। बेलूर अपनी वास्तुकला के लिए खासतौर पर जाना जाता है, और यहां कई धार्मिक स्थल भी है। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
You can visit to Belur in South India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हैलेबिडु

  • हैलेबिडु अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस शहर में एक म्यूजियम है, जिसकी खासियत है कि ये खुले आकाश के नीचे है। यहां भगवान शिव की नृत्य करती प्रतिमा और मां शारदे की विहंगम प्रतिमा भी है। यही नहीं, यहां कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं, जहां जाकर आपका मन खुश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can visit to Belur in South India
Hoysaleshwara Temple - फोटो : istock

होयसलेश्वर मंदिर

  • होयसलेश्वर मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। बात इस मंदिर के निर्माण की करें तो इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था। यहां कई अन्य दर्शनीय मंदिर भी हैं। यहां के मंदिरों की वास्तुकला हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। इस मंदिर के दर्शन करने यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
You can visit to Belur in South India
Belavadi - फोटो : istock

बेलावड़ी

  • कर्नाटक के प्रवेश द्वार के नाम से बेलावड़ी प्रसिद्ध है और यहां की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। यहां श्री वीर नारायण मंदिर है, जिसका निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था। इस मंदिर को होयसल वास्तु कला की तर्ज पर तैयार किया गया है, और ये कला हर किसी को काफी आकर्षित करती है। ऐसे में आप यहां घूमने जरूर जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed