{"_id":"5d9ec1c48ebc3e014a68a04c","slug":"spend-luxury-holidays-in-pocket-friendly-budget-in-india-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम बजट में भी बिता सकते हैं 'शहंशाह' जैसी छुट्टियां, पहुंच जाएं इन चार जगहों पर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कम बजट में भी बिता सकते हैं 'शहंशाह' जैसी छुट्टियां, पहुंच जाएं इन चार जगहों पर
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घूमना हर व्यक्ति को पसंद होता है, जरूरत होती है बस पैसों की। आम इंसान का घूमने का प्लान बनने से पहले इसलिए कैंसिल हो जाता है क्योंकि बजट बीच में आ जाता है। अब सवाल ये है कि क्या बजट के बारे में सोचकर घूमना छोड़ देंगे? बिल्कुल नहीं! घूमने के कई ऐसे तरीके और जगह हैं जगह आप अपने बजट में शाही अंदाज में छुट्टियां बिता सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दो दिन ठहरकर बिल्कुल ठाठ बाट वाले अंदाज में जी सकते हैं।
2 of 5
- फोटो : pixa
राजस्थान में कई हवेलियां और महल हैं जिन्हें खूबसूरत होटल में बदल दिया गया है। जबकि उनमें से कई तो काफी ज्यादा कीमत वसूलते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होटल हैं जहांआप बजट में राजसी शानो-शौकत का आनंद ले सकते हैं। दरअसल ऐसे कई हॉस्टल भी हैं जो कि किलों और हवेलियों के अंदर ही बनाए गए हैं। तो अपनी अगली राजस्थान यात्रा पर यहां रहना ना भूलें। अगर आप तिजारा फोर्ट पैलेस, अलवर में रुकते हैं तो 4,800 रुपये प्रति रात देना होगा। वहीं मुस्टैश, जैसलमेर में रुकते हैं तो 1,000 रुपये प्रति रात देना होगा।
3 of 5
क्लबों और बार में पार्टी करके बोर हो चुके हैं तो यॉट पर पार्टी करें। गोवा और मुंबई के यॉट ऑपरेटर अब 6,000 रुपये प्रति घंटे की किफायदी कीमत पर पैकेज दे रहे हैं। अगर आप किसी ग्रुप में जा रहे हैं तो खर्चा और भी कम हो जाएगा। लेकिन ये याद रखिएगा कि ऑपरेटर्स प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज करते हैं। यॉट टूर मुंबई में 6 लोगों के लिए 8,000 रुपये प्रति घंटे यानी 1,333 प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। गोवा में 10 लोगों के लिए 6,000 रुपये प्रति घंटे खर्च करना होगा यानी 600 रुपये प्रति व्यक्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्राइवेट आइलैंड पर छुट्टियां बिताना हर किसी की बकेट लिस्ट में होता है। लेकिन अगर जेब जरा तंग होने से आपका ये सपना पूरा नहीं हो पाया है, तो कर्नाटक की टिकट बुक कर लें क्योंकि आपकी ये ख्वाइश बहुत कम कीमत पर यहां पूरी हो जाएगी। नदी किनारे बसा सुवर्ण संगम द्वीप, जहां सिर्फ एक ही रिजॉर्ट है और आप इस पूरे रिजॉर्ट को खुद के लिए बुक कर सकते हैं।सुवर्णा संगम, कर्नाटक की कीमत 5,995 रुपये प्रति रात से शुरू होती है।
विज्ञापन
5 of 5
ग्लैम्पिंग यानी ग्लैमरस कैंपिंग का मतलब है लग्जरी कैंप में रहना । घूमने का ये तरीका बड़ी तेज़ी से भारतीय यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। कम ही लोग होंगे जो पांच सितारा लग्जरी से घिरे, प्रकृति के बीच रात बिताने के ऐसे अनुभव को ना कहेंगे। भारत में ऐसी कुछ जगहें हैं जहां आप ग्लैंपिंग का मजा ले सकते हैं।ग्रास रूट्स, वायनाड, कॉफी बागान में ग्लैम्पिंग करने के लिए 3900 रुपये प्रति रात खर्च करने होंगे। वहीं, शंगरी ला कैंप, हिमित, नुब्रा, हिमालय में ग्लैंपिंग करने के लिए 3000 रुपये प्रति रात खर्च करने होंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।