फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति को देखना है करीब से तो नवंबर महीने में करें इन शहरों की सैर

Thu, 10 Oct 2019 10:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 10 Oct 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
best places to visit in rajasthan in november bundi, pushkar
- फोटो : pixa

वैसे तो पूरा राजस्थान ही बेहद खूबसूरत और अनोखा है। यहां के हर शहर में कुछ न कुछ खासियत जरूर है जिसे देखने के लिए पर्यटक देश-विदेश से आते हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर इन सारी जगहों पर तो घूमने के लिए हर कोई जाता ही है। आज हम आपको राजस्थान की दो ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां नवंबर के महीने में जाने पर आपको यहां की सैर के साथ ही इस राज्य की रंग-बिरंगी संस्कृति से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। तो आइए जानें हम किन शहरों की बात कर रहे हैं।

best places to visit in rajasthan in november bundi, pushkar
- फोटो : social media

बूंदी, राजस्थान

बहुत से लोगों ने तो राजस्थान के इस शहर का नाम भी नहीं सुना होगा। लेकिन इस राज्य के अन्य शहरों की तरह ये जगह भी अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। अरावली की पहाड़ियों और सूरज की रोशनी में चमकते झील के पानी को देखना है तो यहां जरूर जाएं। इस छोटे से शहर में आपको वास्तुकला के भी बहुत सुंदर नमूने मिल जाएंगे।


 
best places to visit in rajasthan in november bundi, pushkar
- फोटो : social media
यहां मनता है फेस्टिवल

राजस्थान के इस छोटे से शहर जो अभी भी पर्यटकों की नजरों से बचा हुआ है, में नवंबर-दिसंबर के महीने में बूंदी फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस फेस्टिवल का आयोजन पर्यटको को लुभाने और अपनी सभ्यता संस्कृति से रूबरू कराने के लिए राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा किया जाता है। यहां पर आपको रंग-बिरंगी क्राफ्ट की चीजें देखने को मिलेंगी। इस छोटे से शहर में देखने के लिए गढ़ पैलेस, तारागढ़ किला, नवल सागर झील और रानी जी की बावली बनी हुई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit in rajasthan in november bundi, pushkar
- फोटो : social media
पुष्कर, राजस्थान

हांलाकि पुष्कर शहर के बारे में तो बहुत से लोग जानते हैं क्योंकि ये शहर अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन इस शहर की एक और भी खासियत है वो कैमल फेयर यानी की ऊंटों का मेला है जिसे देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यहां पर और भी बहुत से पशुओं का मेला लगता है। जिसमें भाग लेने के लिए बहुत से लोग आते हैं। 


 
विज्ञापन
best places to visit in rajasthan in november bundi, pushkar
- फोटो : pixa

यहां लगने वाले मेले में रंग-बिरंगे कपड़े, आभूषण और हैंडलूम के सामान मिलते हैं। इसके साथ ही पुष्कर में देखने के लिए भी बहुत कुछ है जिसमें ब्रह्मा जी का मंदिर, पुष्कर झील, वाराह मंदिर है। यहां पर आप ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed