पिछले काफी समय से लोगों में अकेले घूमने का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वह कुछ समय अपने साथ बिताए। सोलो ट्रिप पर जाने के कई फायदे हैं। आप कहीं भी घूमने जा सकते हैं। जितने चाहे लोगों से मिल सकते हैं। आपके साथ कोई आपको रोकने-टोकने वाला नहीं होगा। अकेले घूमने जाने से आप चीजों को बेहतर समझ पाते हैं। सुनने में तो ये सारी बातें बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन सोलो ट्रैवलिंग में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स जो आपकी सोलो ट्रिप को मजेदार और यादगार बनाने में मदद करेंगे...
{"_id":"5d21a8068ebc3e6ca621bdea","slug":"solo-travelling-tips-for-budget-friendly-and-happy-trip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोलो ट्रैवलर के लिए ये टिप्स हैं खास, कम पैसों में घूम सकते हैं पूरी दुनिया","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सोलो ट्रैवलर के लिए ये टिप्स हैं खास, कम पैसों में घूम सकते हैं पूरी दुनिया
Sun, 07 Jul 2019 02:36 PM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
travelling
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
travelling
- फोटो : social media
पहले से करे प्लानिंग
अकेले जा रहे हैं तो इसका ये मतलब नहीं है कि बैग लिया और निकल गए। ट्रिप की पूरी तैयारी एडवांस में करें। अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर लें, जिससे आपको ट्रिप के दौरान किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। जरूरी नहीं है कि आपकी पूरी प्लानिंग काम आएगी, लेकिन ऐसा कर आप पहले से ट्रांसपोर्ट से लेकर ठहरने तक का बंदोबस्त कम लागत में कर लेंगे।

travel
दिन के समय करें ट्रैवल
अकेले घूमने जा रहे हैं तो कोशिश करें दिन के समय ट्रैवल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन के समय में सड़कों पर रौनक होती है और आप सेफ होते हैं। इसके अलावा दिन के समय में रात की तुलना में कम किराया भी लगता है। अगर आप सात से आठ घंटे का ट्रेवल कर रहे हैं तो इसके लिए रात का समय बेस्ट है। ऐसे में सरकारी बस से जाना अच्छा ऑप्शन है।

सामान ज्यादा लेकर न जाएं
आप अकेले सफर करने जा रहे हैं तो कोशिश करें लगेज कम लेकर जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि आप घूमने से ज्यादा सामान ढोने में लगे रहेंगे। आपका पूरा ट्रिप सामान ढोने में निकल जाएगा।
आप अकेले सफर करने जा रहे हैं तो कोशिश करें लगेज कम लेकर जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि आप घूमने से ज्यादा सामान ढोने में लगे रहेंगे। आपका पूरा ट्रिप सामान ढोने में निकल जाएगा।
विज्ञापन
travel
- फोटो : social media
स्थानीय लोगों से करें बात
अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए वहां के स्थानीय लोगों से मिलें और उनसे दोस्ती करें, लेकिन सावधानी के साथ। नए लोगों के देखकर हर कोई उन्हें लूटने के लिए तैयार बैठा रहता है, लेकिन आपके साथ कोई स्थानीय होगा तो वह आपको कम लागत में शहर घूमने में मदद करेगा। इसके अलावा ये नए रिश्ते आपको आगे भी काम आएंगे।