Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्तूबर से मनाया जा रहा है जो कि 12 अक्तूबर तक है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की हर दिन उपासना की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा भक्त के घर पर वास करने के लिए आती हैं। इस दौरान कलश स्थापना की जाती है और मां का आह्वान किया जाता है। भक्त नवरात्रि के मौके पर उपवास करते हैं। कुछ लोग पहला और आखिरी दिन तो वहीं कुछ लोग नौ दिनों तक उपवास करते हैं।
नवरात्रि व्रत में फलाहारी और सात्विक भोजन का सेवन किया जाता है। हालांकि करियर या पढ़ाई के लिए जो लोग घर से दूर रहते हैं, उनके लिए व्रत में शुद्ध फलाहारी और सात्विक भोजन मिलना कठिन होता है। ऐसे में उपवास करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप घर से बाहर रहते हैं लेकिन नवरात्रि का उपवास रखना चाहते हैं तो शुद्ध फलाहारी भोजन की तलाश आसान हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को कुछ खास जगहों पर शुद्ध और स्वादिष्ट फलाहारी भोजन मिल सकता है। यहां आपको नवरात्रि उपवास के लिए फलाहारी और बिना प्याज लहसुन का सात्विक भोजन उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है।
2 of 5
नवरात्रि फलाहारी स्नैक्स
- फोटो : instagram
साकेत का शाकाहारी रेस्तरां
दिल्ली के साकेत इलाके में एक शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां स्थित है। यह सेक्टर 6 पुष्प विहार में है। यहां आपको शुद्ध शाकाहारी खाने की कई वैरायटी मिल जाएगीं। उपवास करने वालों के लिए स्पेशल थाली मिलती है, जिसमें सिंघाड़े की सब्जी, साबूदाने की खीर, आलू जीरा जैसे कई स्वादिष्ट फलाहारी पकवान मिलते हैं। ग्राहक के लिए रेस्तरां दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।
3 of 5
फलाहारी थाली
- फोटो : instagram
खान मार्केट में स्पेशल फलाहारी थाली
दिल्ली के खान मार्केट में लजीज पकवान मिलते हैं। व्रत के लिए फलाहारी खाने की खोज में हैं जो खान मार्केट के सिटी वॉक में आपकी तलाश पूरी हो सकती है। यहां एक पंजाबी रेस्तरां उपलब्ध है, जहां नवरात्रि के मौके पर स्पेशल थाली मेन्यू में शामिल की जाती है। यहां आपको राजगिरा की पूरा, सामा के चावल, चिरौंजी की दाल, दही के आलू, कद्दू की सब्जी और खस्ता अरबी चाट सर्व की जाती है। यह रेस्तरां सुबह 11 बजे से रात 11.30 बजे तक खुला रहता है।
4 of 5
व्रत का खाना
- फोटो : freepik
नोएडा और रोहिणी में फलाहारी खाना
नोएडा और रोहिणी क्षेत्र में भी शुद्ध फलाहारी भोजन मिलता है। यहां क्राउन प्लाजा में एक शानदार रेस्तरां स्थित है, जहां बजट में आपको शुद्ध फलाहारी खाने की कई वैरायटी मिल जाएगी। नवरात्रि में तंदूर फ्रूट चाट प्लेटर, शकरकंदी चाट, साबूदाना, काजू कटलेट और कच्चे केले के कोफ्ते आदि कई सारे लजीज व्रत के व्यंजन यहां सर्व किए जाते हैं।
5 of 5
नवरात्रि फलाहारी स्नैक्स
- फोटो : instagram
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कई ऐसे रेस्तरां हैं जहां नवरात्रि का व्रत रखने वाले फलाहारी भोजन के लिए बेझिझक जा सकते हैं। फलाहार थाली ऑर्डर करने पर सीताफल का हलवा, मखाने की खीर, कूट्टू के आटे की पूरियां, व्रत की सब्जी मिल जाएगी। बजट में व्रत के लजीज खाने के लिए दिल्ली को एक्सप्लोर करें।