फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2023: माता दुर्गा के नाम पर पड़ा मुंबई और दिल्ली का नाम, ये शहर भी हैं देवी को समर्पित

Wed, 18 Oct 2023 03:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 03:08 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Famous Indian Cities Named After Goddess Durga Including Delhi Mumbai know Details
माता दुर्गा के नाम पर शहर - फोटो : amar ujala

Cities Named After Durga Maa: देशभर में देवी पूजा की जाती है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा की नौ दिन उपासना होती है। इस दौरान भारत के कई शहरों में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। लोग घटस्थापना, दुर्गा अष्टमी, महानवमी और दुर्गा पूजा में शामिल होते हैं। शहरों में कई देवी मंदिर और सिद्ध शक्तिपीठ भी हैं, जिनके दर्शन के लिए भक्त जाते हैं। जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी धाम से लेकर विंध्याचल और महियर समेत कई प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं, जिनकी महिमा देशभर में है।



हालांकि देवी मां के मंदिरों के अलावा कुछ शहर ऐसे हैं, जिनकी पहचान ही मां दुर्गा के नाम पर है। देश में कई ऐसे शहर हैं, जिनका नाम का माता दुर्गा के नाम पर रखा गया। लोग बच्चों के नाम किसी भगवान या देवी के नाम पर रखते हैं। लेकिन इस लेख के माध्यम से उन शहरों के बारे में जानिए जिनके नाम माता दुर्गा के नाम पर रखे गए। यहां देवी के नाम वाले प्रसिद्ध शहरों के बारे में बताया जा रहा है।

Shardiya Navratri 2023 Famous Indian Cities Named After Goddess Durga Including Delhi Mumbai know Details
gate way of india
मुंबई

माया नगरी मुंबई महाराष्ट्र राज्य की आर्थिक नगरी है। वैसे तो मुंबई कई कारणों से प्रसिद्ध है, इसे सपनों का शहर भी कहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मुंबई का नाम देवी के नाम पर रखा गया है। देवी मुंबी के नाम पर मुंबई शहर का नाम पड़ा। यहां जावेरी बाजार में माता मुंबा या अंबा का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है। इस मंदिर का इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जाता है।
Shardiya Navratri 2023 Famous Indian Cities Named After Goddess Durga Including Delhi Mumbai know Details
इंडिया गेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली का नाम भी देवी मां के नाम पर ही है। दिल्ली के एक हिस्से को योगिनीपुर भी कहा जाता था। योगिनी मां योगमाया का एक नाम है। दिल्ली के महरौली क्षेत्र में योगमाया मंदिर भी स्थित है, इस कारण इसे योगिनीपुर के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Famous Indian Cities Named After Goddess Durga Including Delhi Mumbai know Details
Chandigarh Mandir - फोटो : Social Media

चंडीगढ़

दिल्ली के पड़ोसी शहर चंडीगढ़ का नाम माता चंडी देवी के नाम पर है। इस शहर में मां चंडी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है, जहां दूर दराज से भक्त आते हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Famous Indian Cities Named After Goddess Durga Including Delhi Mumbai know Details
नैना देवी - फोटो : SOCIAL MEDIA

नैनीताल

उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल भी मां दुर्गा के एक स्वरूप माता नैना देवी के नाम पर है। यहां माता सती की आंख गिरी थी, इस कारण शक्तिपीठ को नैना देवी शक्तिपीठ कहा जाता है और शहर को नैनीताल नाम दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed