World Food Day 2023: विश्व खाद्य दिवस 16 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में भुखमरी और पोषण की कमी के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। फूड दिवस पर कई कार्यक्रमों के जरिए लोगों को भुखमरी के खिलाफ आवाज उठा कर सचेत किया जाता है। साथ ही भुखमरी और पोषण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
World Food Day 2023: पांच भारतीय स्वादिष्ट व्यंजन, जो विदेशियों को भी हैं पसंद
वड़ा पाव
वड़ा पाव एक स्वादिष्ट भारतीय स्ट्रीट फूड है जो विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र के पारंपरिक खाद्य के हिस्से के रूप में प्रसिद्ध है। इसमें एक मसालेदार वड़ा या पकोड़ा होता है, जिसे पाव यानी बन के बीच में रखा जाता है और चटनी व अचार के साथ परोसा जाता है।
गोलगप्पे
गोलगप्पे या पानी पुरी भारत का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे पुचका या पानी के बताशे भी कहा जाता है। इसमें एक गोल कुरकुरा आटे का बना बाॅल होता है, जिसमें छोटा सा छेद करके मसाला, आलू या मटर भरी जाती है और चटपटे या कई तरह के स्वाद वाले पानी को भरा जाता है। इसका स्वाद तीखा, मीठा या खट्टा हो सकता है। कई विदेशी मेहमानों को प्रधानमंत्री मोदी ने गोलगप्पे खिलाएं हैं और भारतीय व्यंजन के स्वाद से अवगत कराया है।
स्ट्फ पराठा
स्टफ्ड पराठा या भरवा पराठा बहुत ही लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है, जो अक्सर सुबह के नाश्ते में खाना पसंद किया जाता है। यह एक प्रकार की रोटी होती है, जिसमें आलू, पनीर, दाल या सब्जियों का पेस्ट मिलाकर पराठा बनाते हैं और घी व तेल से सेंकते हैं। विदेशी पर्यटक भी भारत आने पर नाश्ते में आलू या पनीर पराठा खाना पसंद करते हैं।
गुलाब जामुन
गुलाब जामुन एक प्रसिद्ध और पसंदीदा भारतीय मिठाई है, जो छोटे से लेकर कई बड़े उत्सवों में परोसी जाती है। इसका स्वाद मीठा, मुलायम और चाशनी से परिपूर्ण होता है। यह घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और बाजार में लगभग हर मिठाई की दुकान पर उपलब्ध होता है। भारतीयों के साथ ही विदेशियों को भी देसी मिठाइयों में गुलाब जामुन काफी पसंद है।