फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन को इन मंदिरों में करनी चाहिए साथ पूजा

Sun, 18 Aug 2024 08:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 18 Aug 2024 08:34 AM IST
सार

रक्षाबंधन को और भी खास बनाने के लिए भाई-बहन कुछ विशेष स्थानों पर जाकर इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मना सकते हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है, और भारत में कुछ मंदिर ऐसे हैं, जहां रक्षाबंधन के दिन का खास महत्व होता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Siblings Temples in India Visit Bhai bahan Mandir on Rakhi
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock

Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का पर्व है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का सबसे खास त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में, भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। रक्षाबंधन को और भी खास बनाने के लिए भाई-बहन कुछ विशेष स्थानों पर जाकर इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मना सकते हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है, और भारत में कुछ मंदिर ऐसे हैं, जहां रक्षाबंधन के दिन का खास महत्व होता है।



रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर भाई-बहन इन मंदिरों में जाकर भगवान के सामने राखी बांध सकते हैं और इस त्योहार को धूमधाम से मना सकते हैं।

Raksha Bandhan 2024 Siblings Temples in India Visit Bhai bahan Mandir on Rakhi
बंसी नारायण मंदिर, उत्तराखंड - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड का बंसी नारायण मंदिर

उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर है, जिसके कपाट साल में केवल एक बार ही खोले जाते हैं, और वह दिन होता है रक्षाबंधन का। यह चमत्कारी और अनोखा मंदिर चमोली जिले में स्थित है। रक्षाबंधन के दिन इस मंदिर में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु, वामन अवतार से मुक्त होने के बाद, सबसे पहले यहीं प्रकट हुए थे।

Raksha Bandhan 2024 Siblings Temples in India Visit Bhai bahan Mandir on Rakhi
धर्मराज मंदिर, मथुरा - फोटो : Instagram

मथुरा का यमुना धर्मराज मंदिर

मथुरा में यमराज और उनकी बहन यमुना को समर्पित एक मंदिर है, जो मथुरा के प्रसिद्ध विश्राम घाट पर स्थित है। इस मंदिर में यमराज और यमुना मां की भाई-बहन के रूप में विशेष पूजा होती है। मान्यता है कि भाई-बहन को यमुना नदी में साथ में स्नान करने के बाद इस मंदिर में एक साथ दर्शन करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Siblings Temples in India Visit Bhai bahan Mandir on Rakhi
वट वृक्ष - फोटो : instagram

भैया बहिनी गांव, बिहार

बिहार के सिवान जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक एक मंदिर है। महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर भीखा बांध के पास स्थित भैया बहनी गांव में यह मंदिर है। यहाँ 500 सालों से एक भाई-बहन की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जिस स्थान पर भाई-बहन ने समाधि ली थी, वहाँ दो वटवृक्ष उत्पन्न हुए, जिनकी जड़ें आज तक किसी को ज्ञात नहीं हैं। मान्यता है कि ये दोनों वटवृक्ष एक-दूसरे की रक्षा करते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन यहाँ आते हैं और वटवृक्ष की परिक्रमा कर इसके नीचे रक्षा सूत्र बांधते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Siblings Temples in India Visit Bhai bahan Mandir on Rakhi
बिजनौर का भाई-बहन मंदिर - फोटो : Istock

बिजनौर का भाई-बहन मंदिर

बिजनौर के चूड़ियाखेड़ा के जंगल में भाई-बहन का एक प्राचीन मंदिर है। कहा जाता है कि सतयुग में एक भाई अपनी बहन को ससुराल से पैदल लेकर लौट रहा था, तब रास्ते में डाकुओं ने उन्हें रोका और बहन के साथ बदसलूकी की। भाई-बहन ने डाकुओं से बचने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, जिसके बाद वे दोनों पत्थर की प्रतिमा में परिवर्तित हो गए। आज भी इस स्थान पर उनकी प्रतिमाएँ देवी-देवताओं के रूप में स्थापित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed