फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन को बनाना है यादगार तो बहन संग शहर की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप

Wed, 30 Aug 2023 12:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2023 places for outing With Siblings at Your City
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2023: 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन समेत पूरा परिवार एकत्र होता है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मनाती हैं और बचपन की यादें ताजा करते हैं। दरअसल, बड़े होने के बाद पढ़ाई, नौकरी, करियर या अपने जीवनसाथी के साथ लोगों की व्यस्तता बढ़ जाती है। ऐसे में बचपन में हर समय एक दूसरे के साथ रहने वाले भाई-बहन बहुत अधिक वक्त एक दूसरे को नहीं दे पाते हैं।


रक्षाबंधन खास मौका होता है, भाई-बहन को एक दूसरे के साथ वक्त बिताने और उनकी यादों को ताजा करने का। ऐसे में इस रक्षाबंधन भाई अपनी बहन के साथ इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। अपने ही शहर की कुछ खास जगहों पर भाई बहन घूमने जा सकते हैं।

 
raksha bandhan 2023 places for outing With Siblings at Your City
पिकनिक - फोटो : pexel

पिकनिक पर जा सकते हैं

बचपन में मम्मी-पापा के साथ तो अक्सर घूमने जाते हैं, पर बड़े होने पर पिकनिक बच्चों के खेल तक सीमित रह जाता है। इस बार रक्षाबंधन पर पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। भाई बहन अपने साथ कजिन, माता पिता या अगर शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी और बच्चों को लेकर पिकनिक पर जा सकते हैं। शहर के किसी पार्क, पिकनिक स्पॉट, चिड़ियाघर में भाई बहन पिकनिक के लिए जा सकते हैं।

raksha bandhan 2023 places for outing With Siblings at Your City
इंडिया गेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पर्यटन स्थल

अगर आपके शहर में कोई ऐतिहासिक जगह या शहर का कोई मशहूर पर्यटन स्थल है तो वहां भी बहन को घुमाने ले जा सकते हैं। पुरानी यादों को ताजा करने के साथ ही कुछ नई यादें बनाएं। ऐसी जगहों पर भाई बहन तस्वीरे भी क्लिक करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2023 places for outing With Siblings at Your City
स्ट्रीट फूड - फोटो : Istock

बाहर खाने पर ले जाएं

भाई बहन रक्षाबंधन को सेलिब्रेट करने के लिए लंच या डिनर के लिए किसी रेस्तरां पर जा सकते हैं। अगर आपकी बहन को भी स्ट्रीट फूड पसंद है तो शाम को उसे शहर की बाजार घुमाने ले जाएं और उनकी पसंदीदा डिश का स्वाद उन्हें चखाएं।

विज्ञापन
raksha bandhan 2023 places for outing With Siblings at Your City
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

मूवी देखने जा सकते हैं

रक्षाबंधन के मौके पर कई सारी नई फिल्में रिलीज हुई हैं। भाई बहन मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। सारे कजिन को इकट्ठा करके फिल्म देखने थिएटर जा सकते हैं। अगर चाहें तो घर पर ही भाई या बहन की कोई पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed