प्रकृति की खूबसूरती को निहारना भला किसे अच्छा नहीं लगता। खूबसूरत नदियों से लेकर पहाड़, झड़ने आदि को देखना एक अलग ही सुकून देता है। सुबह-सुबह तो तस्वीरों में भी प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखना अच्छा लगता है। कई लोग तो उन तस्वीरों में ही जैसे खो जाते हैं और खुद को खूबसूरत वादियों में होने का अहसास करते हैं। आपने फिल्मों में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहों को देखा होगा और ऐसे में जाहिर है आपका भी मन करता होगा कि हम भी उन जगहों की सैर करें, वहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाएं। हालांकि बहुत सारे लोगों को पता नहीं होता कि फिल्मों में दिखाई गईं वे खबसूरत और मनमोहक जगहें आखिर हैं कहां? तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और वहां कई फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है।
{"_id":"61189e0e82252d45646a68aa","slug":"popular-tourist-places-in-india-that-became-famous-after-film-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने हैं तो इन जगहों की करें सैर, कई फिल्मों की भी हो चुकी है शूटिंग","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने हैं तो इन जगहों की करें सैर, कई फिल्मों की भी हो चुकी है शूटिंग
Sun, 15 Aug 2021 10:41 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 15 Aug 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
भारत की खूबसूरत जगहें
- फोटो : Pixabay
रोहतांग पास
- फोटो : iStock
रोहतांग
- यह हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां से आप हिमालय की ऊंची चोटियों, बर्फ और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। अधिकतर लोग यहां मई से अक्तूबर के बीच जाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि रोहतांग में 'जब तक है जान' और 'हाईवे' जैसी दमदार फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
पैंगोंग लेक
- फोटो : Pixabay
पैंगोंग लेक, लेह
- इस जगह के बारे में आपने भले ही बहुत कम सुना हो, लेकिन यह घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। दरअसल, पैंगोंग लेक हिमालय में 14,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित एक लंबी, गहरी और खूबसूरत झील है। इस जगह पर थ्री इडियट्स, लक्ष्य और टशन जैसी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
मनाली
- हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली तो घूमने और छुट्टियां बिताने वालों के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में लोग बर्फ से ढकी चोटियां, ऊंचे-नीचे रास्ते और खूबसूरत मौसम का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। इस जगह पर रोजा और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
ऊटी का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
ऊटी
- यह तमिलनाडु की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां का खुशनुमा मौसम और चाय के बागान प्रकृति के अद्भुत नजारे पेश करते हैं। फिल्म निर्माताओं के लिए भी यह जगह किसी स्वर्ग से बिल्कुल भी कम नहीं है। यहां 'कुछ-कुछ होता है', 'साजन', 'बर्फी', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' आदि फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।