फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Solo Travels: सोलो ट्रैवलिंग की कर रहे हैं तैयारी? पास में जरूर रखें ये 5 सामान

Thu, 27 Mar 2025 12:58 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 27 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

आज के समय में सोलो ट्रैवलिंग एक ट्रेंड बन चुका है। मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि सोलो ट्रैवलिंग में साथ में क्या-क्या ले जाना चाहिए। अगर आप भी सोलो ट्रेवलिंग की तैयारी कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए बेहद खास होने वाला है।

विज्ञापन
planning to travel solo must Keep these 5 things with you know in hindi
अकेले घूमना - फोटो : Freepik

Solo Traveling Tips: सोलो ट्रैवलिंग का अपना अलग ही रोमांच है। वहीं बहुत से लोगों को अकेले घूमना पसंद होता है। आज के समय में तो सोलो ट्रैवलिंग एक ट्रेंड बन चुका है। अकेले सफर करने का मतलब है नई जगहों को खुद के तरीकों से एक्सप्लोर करना, अपने आप से मिलना और अनजान रास्तों अपनी यादें बनाना। मगर इस आजादी के साथ थोड़ी सावधानी भी जरूरी है। अगर आप सोलो ट्रैवल की तैयारी कर रहे हैं, तो आपका बैगपैक तैयार करते वक्त कुछ जरूरी सामानों को शामिल करना न भूलें। ये चीजें न सिर्फ आपकी यात्रा को आसान बनाएंगी, बल्कि मुश्किल वक्त में आपका साथ भी देंगी। आइए जानते हैं उन 5 जरूरी सामानों के बारे में, जो हर सोलो ट्रैवलर के पास होने चाहिए।

planning to travel solo must Keep these 5 things with you know in hindi
Power Bank - फोटो : Freepik

1. पावर बैंक और चार्जर
आज के दौर में स्मार्टफोन आपका सबसे बड़ा साथी है। नक्शे देखने, फोटो खींचने, बुकिंग करने या इमरजेंसी में किसी से संपर्क करने के लिए फोन का चालू रहना जरूरी है। ऐसे में एक अच्छी क्षमता वाला पावर बैंक और फोन का चार्जर अपने बैग में जरूर रखें। लंबी ट्रेन यात्रा या ऑफबीट जगहों पर जहां बिजली की सुविधा कम हो, ये आपकी लाइफलाइन साबित होगा।  

planning to travel solo must Keep these 5 things with you know in hindi
फर्सट एड बाक्स - फोटो : Freepik

2. फर्स्ट एड किट
सोलो ट्रैवल में आप खुद के जिम्मेदार होते हैं। छोटी-मोटी चोट, सिरदर्द, बुखार या पेट खराब होने जैसी समस्याओं के लिए एक छोटी फर्स्ट एड किट साथ रखें। इसमें बैंड-एड, दर्द की दवा, एंटीसेप्टिक क्रीम, पेट की दवा और अपनी नियमित दवाइयां शामिल करें। ऐसा इसलिए कि किसी अनजान जगह पर अच्छा डॉक्टर ढूंढने किसी चुनौति से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
planning to travel solo must Keep these 5 things with you know in hindi
car water bottle - फोटो : Adobe Stock

3. पानी की बोतल और स्नैक्स
लंबे सफर में या ऐसी जगहों पर जहां खाना-पानी आसानी से न मिले, एक रियूजेबल पानी की बोतल और कुछ हल्के स्नैक्स (जैसे नट्स, बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स या एनर्जी बार) बहुत काम आते हैं। ये आपको हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रखेंगे। खासकर ट्रेकिंग या बस से सफर करते वक्त ये छोटी चीजें बड़ा अंतर पैदा करती हैं।


ये भी पढ़ें- Top 10 Oldest Temples: आध्यात्मिक से साथ सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध हैं भारत के 10 सबसे प्राचीन मंदिर

विज्ञापन
planning to travel solo must Keep these 5 things with you know in hindi
सेल्फी स्टिक - फोटो : Freepik

4. सेल्फी स्टिक
सोलो ट्रैवल में यादें संजोना भी बहुत जरूरी होता है। सेल्फी स्टिक आपके लिए परफेक्ट फोटो खींचने का आसान तरीका है। अक्सर खूबसूरत पहाड़ों या समुद्र तटों पर यादों को सजोंने के लिए खुद की फोटो लेने की इच्छा होती है। ऐसे में सेल्फी स्टिक आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। एक हल्की और फोल्डेबल सेल्फी स्टिक चुनें, जो बैग में आसानी से फिट हो जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed