फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस की सैर: इन जगहों पर जाकर आपको होगा विशेष शांति का अनुभव, हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Tue, 14 Sep 2021 01:11 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 14 Sep 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Places you must Visit in Varanasi
बनारस शहर - फोटो : pixabay

बनारस धर्म और आध्यात्म का शहर है। हिंदू धर्म में इस शहर का विशेष महत्व है। बनारस को मोक्ष का स्थान माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि यहां शरीर का त्याग करने वाले लोग जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाते हैं। पर्यटन के लिहाजे से भी यह शहर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। बनारस में कई ऐसे स्थान हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाने का विचार कर रहे हैं तो इस सूची में बनारस को सबसे ऊपर रख सकते हैं। अलौकिक और पौराणिक स्थानों के साथ-साथ खान-पान के मामले में भी इस शहर को कोई जवाब नहीं है।


गंगा नदी की तट पर बसा यह शहर शिव भक्तों के लिए हमेशा से सबसे पसंदीदा स्थान रहा है। देश के तमाम कोनों के साथ यहां हर समय विदेशी पर्यटकों का भी जमावड़ा लगा रहता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि बनारस में आप किन-किन स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

Places you must Visit in Varanasi
बनारस में गंगा आरती - फोटो : ANI

दशाश्वमेघ घाट
दशाश्वमेध घाट का जीवंत वातावरण इसे वाराणसी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है। दशाश्वमेघ घाट पर रोजाना शाम के समय दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाता है जिसको देखने के लिए रोजाना हजारों की भीड़ एकत्रित होती है। लगभग 45 मिनट तक चलने वाली इस आरती में हजारों पर्यटक, पुजारियों को मंत्रोच्चार करते और चंदन-सुगंधित धूप-दीप के साथ आरती करते देखने के लिए इकट्ठा होते हैं। आपको भी बनारस में दिव्य गंगा आरती के नजारे जरूर लेने चाहिए। 

Places you must Visit in Varanasi
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस का सबसे खास आकर्षण रहा है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से इसे एक माना जाता है। इस मंदिर की विशिष्ट डिजाइन ने पूरे भारत में सैकड़ों अन्य मंदिरों की वास्तुकला को प्रेरित किया है। परिसर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। फिलहाल बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है जिससे इस मंदिर की भव्यता और अधिक हो जाएगी। आपको काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places you must Visit in Varanasi
बनारस की प्रकृति - फोटो : अमर उजाला

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा साल 1916 में स्थापित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों की श्रेणी में आता है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में एक न्यू काशी विश्वनाथ मंदिर भी है, जिसके दर्शन के लिए भी लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में देश के ही नहीं विदेशों के भी छात्र पढ़ते हैं। विश्वविद्यालय कैंपस में जबरदस्त हरियाली है, जो आपके जरूर देखनी चाहिए।

विज्ञापन
Places you must Visit in Varanasi
बनारस के घाट - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाट
बनारस के घाट पूरे देश में मशहूर है। एक पंक्ति में यहां कई लोकप्रिय घाट हैं जिनकी अपनी विशेष मान्यता और महत्व है। अस्सी घाट इनमें से सबसे खास है। पर्यटकों के लिए यह हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। गंगा घाट पर बैठना विशेष शांति का एहसास कराता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed