पेट्रा का नाम शायद आपने सुना होगा, क्योंकि यह दुनिया के सात अजूबों में से एक के रूप में जाना जाता है। दरअसल, यह जॉर्डन में स्थित एक एतिहासिक नगर है, जो पत्थरों से तराशी गई अपनी इमारतों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के लाल रंग के पत्थरों की वजह से ही इसे 'रोज सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि छठी शताब्दी ईसा पूर्व में नबातियन साम्राज्य ने पेट्रा क अपनी राजधानी के तौर पर स्थापित किया था, जबकि इसका निर्माण कार्य 1200 ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ था। आज के समय में यह एक मशहूर पर्यटक स्थल बन गया है, जहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं और इस एतिहासिक जगह की खूबसूरती को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। 'होर' नामक पहाड़ की ढलान पर बने पेट्रा को यूनेस्को ने जहां विश्व धरोहर का दर्जा दिया है, तो वहीं बीबीसी ने अपनी 'मरने से पहले 40 देखने योग्य स्थान' की सूची में इसे शामिल किया हुआ है। आइए जानते हैं पेट्रा से जुड़ी कुछ खास बातें...
घूमने के लिए बेस्ट जगह है पेट्रा, दुनिया के सात अजूबों में है शामिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन