ट्रेनों से सफर करना अपने आप में सुखद अनुभव होता है। दोस्तों या परिवार के साथ लंबी यात्राएं करना और ज्यादा मजेदार हो जाता है। ट्रेनों की खिड़कियों से कभी जंगल और पहाड़ों को निहारना, कभी नदियों के ऊपर लंबे-लंबे पुलों से होकर जाना और कभी घुप्प अंधेरे वाली गुफाओं से गुजरना रोमांचक अनुभव होता है। इन वजहों से अक्सर लोग रेल यात्रा करने को प्राथमिकता देते हैं। क्या आप जानते हैं कि आप अपने मोबाइल में कुछ एप्स इंस्टॉल कर लें तो आपकी रेल यात्रा और आसान हो सकती है। आइए, जानते हैं इस बारे में:
Travel Tips: ट्रेन से करते हैं यात्रा तो ये एप्स आसान बना देंगे आपका सफर, एक बार जरूर चेक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की यात्रा सड़क मार्ग या हवाई मार्ग से यात्रा की तुलना में काफी सस्ती और सुविधाजनक होती है, बशर्ते आपकी प्लानिंग सही हो और समय से पहले की गई हो। ट्रेन की कंफर्म टिकट न मिले तो इस सुविधाजनक यात्रा में ग्रहण लग सकता है। टिकट के लिए बहुत से लोग रेलवे स्टेशन जाना पसंद नहीं करते। रिजर्वेशन काउंटर पर कतार में लगने से अच्छा है कि हम मोबाइल से ही अपनी टिकट बुक कर लें। आपके मोबाइल में कुछेक एप्लिकेशन इंस्टॉल कर लें तो आपको आसानी होगी।
ट्रेन की टिकट बुकिंग करने और खासकर कंफर्म टिकट पाने के लिए कुछ आसान तरीकों के बारे में बात करते हैं, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक रहे। सबसे आसान तरीका है ऑनलाइन टिकट बुक करना, जिसके लिए आप ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप इन एप्स का सहारा ले सकते हैं:
- आईसीआरसीटी कनेक्ट(Irctc Connect)
- कंफर्म टिकट(ConfirmTkt)
- रेलयात्री(Rail Yatri)
- पेटीएम(PayTM)
- इक्सिगो(Ixigo)
आईसीआरसीटी कनेक्ट, कंफर्म टिकट और रेलयात्री जैसे एप्स को आप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। यहां आप अपने डेस्टिनेशन तक की किफायती टिकट ढूंढ सकते हैं, बुक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कैंसिल भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप विशेष छूट, बोनस अंक और अन्य ग्राहक सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह के एप्स प्रॉबैबिलिटी के आधार पर संभावना जता देते हैं कि आपका टिकट कंफर्म होने का कितना फीसदी चांस है। कई बार 80 से 99 फीसदी संभावना वाले टिकट कंफर्म हो जाते हैं।
यात्रा की तारीख से काफी पहले टिकट बुक करने पर कंफर्म टिकट मिलने के चांस ज्यादा होते हैं। रेलवे आपको चार महीने पहले टिकट बुकिंग की सुविधा देती है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम तय होने पर तत्काल टिकट की सुविधा के तहत आप एक दिन पहले रिजर्वेशन करवा सकते हैं। वीकेंड यानी कि शनिवार और रविवार को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना वर्किंग डे की तुलना में कम होती है।