फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Offbeat Monsoon Destinations: बारिश में बढ़ जाती है इन जगहों की खूबसूरती, मानसून में उठा सकते हैं दोगुना आनंद

Tue, 11 Jul 2023 02:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 11 Jul 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
Offbeat Monsoon Destinations in India Unexplored Beautiful Places
Hill Station - फोटो : istock

Offbeat Monsoon Destinations In India: मानसूनी हवाएं बड़ी ही मनमौजी होती हैं। हर साल मानसून की बौछारें आती हैं और प्रकृति की सुंदरता को अधिक खूबसूरत बना देती हैं। इस मौसम में घूमने का आनंद ही अलग होता है। वैसे तो भारत में कई जगह हैं, जहां लोग घूमने जा सकते हैं, लेकिन मानसून में घूमने के लिए कुछ आला ठिकाने हैं, यहां बारिश की फुहारों का जी खोलकर आनंद ले सकते हैं। यहां मानसून में मौजमस्ती के लिए खूबसूरत जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां सितंबर तक जाना बेहतर समय रहता है।



आइए जानते हैं जानी पहचानी जगहों से हटकर मानसूनी बौछार का दोगुना आनंद देने वाली खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां बारिश के मौसम में जाना रहेगा बेहतर विकल्प।

Offbeat Monsoon Destinations in India Unexplored Beautiful Places
kerala - फोटो : istock

वायनाड, केरल

केरल शांत और सुकून वातावरण का अनुभव कराता है। केरल के वायनाड शहर का मौसम मानसून में लुभावना हो जाता है। यह जगह सैरगाह कॉफी और मसालों के बागों से लदी है। यहां अभ्यारण्य नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व है। बाणासुर सागर भारत का सबसे बड़ा बांध है। यहां का सबसे बड़ा झरना मीनमुट्टी है, जिसका आनंद ले सकते हैं। बारिश में कुरूवाद्वीप की यात्रा से बचें।  वायनाड कोझिकोड से 65 किलोमीटर दूर है।

Offbeat Monsoon Destinations in India Unexplored Beautiful Places
Araku Valley - फोटो : social media

अराकू वैली, आंध्र प्रदेश

भारत की पहली 100 फीसद आर्गेनिक सिंगल ओरिजनल काॅफी अराकू वैली में उगाई जाती है। बारिश में गर्म कॉफी के साथ ही इतिहास और संस्कृति से रूबरू होने के लिए यहां आ सकते हैं। आंध्र प्रदेश का अराकू वैली हरे भरे जंगलों से घिरा है, जहां चापराई या डुम्ब्रीगुडा झरना मानसून में शानदार अहसास कराता है। पद्मपुरम बाॅटेनिकल गार्डन, बोर्रा गुफाओं में गोल्डन गेको देखने जा सकते हैं। यह भारत की सबसे बड़ी और गहरी गुफाओं में से एक है। विशाखापट्टनम से 120 किलोमीटर की दूरी पर अराकू वैली है, जहां बस या कार से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Offbeat Monsoon Destinations in India Unexplored Beautiful Places
Meghalaya - फोटो : pixabay

मावसिनराम, मेघालय

मेघालय के चेरापूंजी को सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान कहा जाता है, हालांकि अब मावसिनराम दुनिया का सबसे ज्यादा बारिश वाला स्थान घोषित किया गया है। मावसिनराम में नोहकलिकाई और सेवन सिस्टर्स जैसे झरने हैं, बारिश के मौसम में इन झरनों का तेज बढ़ जाता है और नजारा देखने लायक रहता है। मानसून में जिप लाइनिंग का आनंद उठा सकते हैं। माॅजिम्बुइन गुफा देखने जा सकते हैं, जहां स्टैलेग्मिट्स और एक शिवलिंग है।यहां का डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज जादुई दृश्यों का अनुभव कराता है। शिलांग से 98 किलोमीटर ड्राइव करके यहां पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
Offbeat Monsoon Destinations in India Unexplored Beautiful Places
राजा राम मंदिर - फोटो : facebook

ओरछा, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का ओरछा शहर सोलहवीं सदी के ऐतिहासिक वास्तुशिल्प का उदाहरण है। यहां किला परिसर में तीन महल हैं। राजा महल में अयोध्या के राजा राम का मंदिर है, जो पर्यटकों को धार्मिक कहानी से रूबरू कराता है। बेतवा नदी के पास अभयारण्य का दौरा कर सकते हैं, जहां स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलेगी। ग्वालियर से 112 किलोमीटर की दूरी पर ओरछा है, जहां सड़क मार्ग से जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed