Odisha Tourism: भारत की प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन होने वाला है। भारत के चार पवित्र धामों में से एक उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर है। हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से रथ यात्रा की शुरुआत होती है और 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ रथ यात्रा का समापन होता है। रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ मंदिर में विराजमान भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण रथ से यात्रा पर निकलते हैं। इस मौके पर देश विदेश से लोग इस यात्रा में शामिल होने आते हैं। अगर आप भी रथ यात्रा में शामिल होने या जगन्नाथ पुरी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं तो यहां स्थित अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर के लिए जा सकते हैं। उड़ीसा में कई प्रसिद्ध मंदिर और ऐतिहासिक जगह हैं। यहां सुंदर बीच भी हैं। आइए जानते हैं उड़ीसा में स्थित पर्यटन स्थलों के बारे में।
Places to Visit Near Puri: जगन्नाथ पुरी के दर्शन के लिए जाएं तो आसपास के इन पर्यटन स्थलों की करें सैर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन