मॉनसून में टूरिज्म की ट्रिप तकरीबन हरी-भरी होती है। बारिश के मौसम में घाटियों, जंगलों और खासतौर पर हिल स्टेशंस पर जाना ही मौज-मस्ती और रुमानियम से भरा होता है। जाहिर है जब बारिश की बूंदों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य में पहुंचते रास्ते ही इतने खूबसूरत होते हैं तो इन जगहों पर घूमना दिल को छू लेने वाला अनुभव होता होगा। हालांकि बारिश मौज-मस्ती और रोमांच के साथ थोड़ा सा जोखिम भी लाती है, लेकिन अमर उजाला आपको बताने जा रहा है मॉनसून में जून-जुलाई के महीनों में घूमने लायक ऐसी सुंदर जगहें जहां पहुंचकर आप यहां के अनुभव को ता-उम्र नहीं भूल पाएंगे।
जून-जुलाई में घूम आएं देश की ये 6 जगह, यहां की खूबसूरती के विदेशी भी हैं दीवानें
मैकलॉडगंज
खूबसूरती के असली रंग पहाड़ों पर निखरते हैं. ऐसे में बरसात के दिन और बादलों से घिरा आसमान ऐसी जगहों को जन्नत बना देते हैं. आप यदि जून-जुलाई में मैकलॉडगंज जाने का प्लान करें तो यकीं मानिए वहां की कुदरती खूबसूरती आपके लिए जिंदगीभर का यादगार अनुभव होगी. वैसे तो यहां सालभर सैलानियों की भीड़ रहती है लेकिन बारिश के इन दिनों में यहां जाना कमाल अनुभव से भरा होगा. जाने के लिए हिमाचल प्रदेश की वादियों में दस्तक देनी होगी. पहले धर्मशाला पहुंचे और बाद में वहां से टैक्सी और बस लेकर मैकलॉडगंज पहुंचे. होटल और रहने आदि का ठिकाना इंटरनेट की घूमती डगर से हाथ आएगा. यहां आप घूम तो सकते ही हैं बल्कि ट्रैकिंग, कैम्पिंग और एडवेंचरस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं.
सिक्किम
नॉर्थ-ईस्ट जून और जुलाई के इन दिनों में आपको जन्नत की याद दिलाएगा. खूबसूरती यहां छटा बनकर बिखरती है. उत्तर पूर्व के सात राज्य और उसमें भी सिक्किम यकीन जानिए एक ट्रिप आपको जिंदगी भर के लिए सुनहरी यादें दे जाएंगी. यहां आप नाथु ला दर्रा, इंडो-चाइना बॉर्डर और रुमटेक मॉनेस्ट्री जैसे खूबसूरत नजारों में खो जाएंगे. यहां लाचुंघ और युमथांग घाटी के सुंदर दृश्य आपकी आंखों में बस जाएंगे. सिक्किम की तीस्ता नदी रिवर राफ्टिंग के लिए आपको मन बनाने की भी जरूरत नहीं होगी बस यहां एक बार देखने की जरूरत है.
शिमला
शिमला जून-जुलाई में घूमने के लिए एक बेस्ट डेस्टिेशन है. यहां की वादियां, पहाड़ और कुछ खास जगहें आपके लिए जिंदगीभर की यादें संजो देंगी. शिमला मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, चैल, नारकंडा, ताता पानी जैसी जगहें बस आपके इंतजार में है। यहां के बाजारों में घूमकर शॉपिंग करना आपके लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है. इसके अलावा शिमला में ऊंची पहाड़ी पर जाखू मंदिर के दर्शन करना बिल्कुल ना भूलें। विशेष रूप से यहां हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा आपकी आंखों में हमेशा के लिए बस जाएगी.
मेघालय
जून-जुलाई में मेघालय आपके लिए थोड़ा ऑफ बीट होगा, लेकिन यदि यहां कभी नहीं गए हैं तो मन बनाइए क्योंकि यहां जाने के बाद आपके मोबाइल का कैमरा केवल और केवल खूबसूरत वादियों, कुदरती नजारों और ऐसे आश्चर्यजनक, मोहक और सुंदर दृश्यों से भरने वाला है कि आप इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। बारिश आपको स्वर्ग का अहसास देगी और प्रकृति की हरियाली आपकी आत्मा को सुकून देगी। यहां आप मॉलिंनॉन्ग गांव और पृथ्वी का सबसे गीला रहने वाला इलाका मॉसिनराम भी यहीं है।