फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्रि में करने जा रहे हैं 'मां वैष्णो देवी' के दर्शन तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sat, 02 Apr 2022 07:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2022 Things to Remember Before Going Mata Vaishno Devi Darshan on Navratri
माता वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : amar ujala

दो मार्च यानी आज से नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो गयी है। इस मौके पर लोग प्रसिद्ध देवी मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। माता रानी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों की बात की जाए तो सबसे पहले 'कटरा वाली माता' का नाम याद आता है। जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी धाम भारत में देवी मां का सबसे बड़ा और गहरी आस्था से जुड़ा धाम है। हर साल लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के मंदिर जाते हैं। यहां लोगों की माता के साथ ऐसी आस्था जुड़ी है कि लोग मन्नत मांगने से लेकर हर साल माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। नवरात्रि के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करना बहुत शुभ रहेगा। हालांकि नवरात्रि में माता वैष्णो देवी धाम में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखें।

Navratri 2022 Things to Remember Before Going Mata Vaishno Devi Darshan on Navratri
माता वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : facebook

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जरूरी बातें

इस मौसम में वैष्णो देवी में अधिक ठंड नहीं होती, लेकिन अगर रात में माता के दर्शन के लिए चढ़ाई करने वाले हैं तो फुल स्लीव्स के कपड़े या बुजुर्गों व बच्चों के लिए शाॅल रख सकते हैं। रात में ऊपर ठंड बढ़ जाती है।

Navratri 2022 Things to Remember Before Going Mata Vaishno Devi Darshan on Navratri
माता वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : istock

कहां ठहरें?

वैष्णो देवी की चढ़ाई कटरा से शुरू होती है। ऐसे में कटरा में ही अपने बजट में आपको होटल में कमरा मिल जाएगा। अगर बजट कम है तो यहां कई धर्मशालाएं भी हैं, जहां आप मुफ्त में या बहुत कम पैसों में ठहर सकते हैं। भीड़ बढ़ने पर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के रहने के लिए कम कीमत में व्यवस्था करता है। जिसके लिए आपको काउंटर या श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से बुकिंग करानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022 Things to Remember Before Going Mata Vaishno Devi Darshan on Navratri
वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : facebook

वैष्णो देवी की चढ़ाई
 
कटरा से ही माता वैष्णो देवी के दरबार तक यात्रियों को चढ़ाई करनी होती है। चढ़ाई के लिए यात्रा पर्ची का होना जरूरी होता है। इसके लिए कटरा में स्थित श्राइन बोर्ड के काउंटर पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं या बोर्ड की वेबसाइट पर भी पर्ची मिल जाएगी। यात्रा पर्ची के लिए पहचान पत्र संबंधी दस्तावेज की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Navratri 2022 Things to Remember Before Going Mata Vaishno Devi Darshan on Navratri
माता वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा - फोटो : Twitter

वैष्णो देवी यात्रा का किराया

अगर आप वैष्णो देवी मंदिर तक पैदल चढ़ाई नहीं कर सकते हैं तो कटरा से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर से भी जा सकते हैं। हेलीकॉप्टर का एक तरफ का किराया 1000 रुपये प्रति यात्री है। उड़ान के लिए करंट हेली काउंटर से टिकट मिल सकता है या श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट से टिकट बुक करने के लिए यूजर को अकाउंट बनाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed