दो मार्च यानी आज से नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो गयी है। इस मौके पर लोग प्रसिद्ध देवी मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। माता रानी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों की बात की जाए तो सबसे पहले 'कटरा वाली माता' का नाम याद आता है। जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी धाम भारत में देवी मां का सबसे बड़ा और गहरी आस्था से जुड़ा धाम है। हर साल लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के मंदिर जाते हैं। यहां लोगों की माता के साथ ऐसी आस्था जुड़ी है कि लोग मन्नत मांगने से लेकर हर साल माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। नवरात्रि के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करना बहुत शुभ रहेगा। हालांकि नवरात्रि में माता वैष्णो देवी धाम में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखें।
Navratri 2022: नवरात्रि में करने जा रहे हैं 'मां वैष्णो देवी' के दर्शन तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जरूरी बातें
इस मौसम में वैष्णो देवी में अधिक ठंड नहीं होती, लेकिन अगर रात में माता के दर्शन के लिए चढ़ाई करने वाले हैं तो फुल स्लीव्स के कपड़े या बुजुर्गों व बच्चों के लिए शाॅल रख सकते हैं। रात में ऊपर ठंड बढ़ जाती है।
कहां ठहरें?
वैष्णो देवी की चढ़ाई कटरा से शुरू होती है। ऐसे में कटरा में ही अपने बजट में आपको होटल में कमरा मिल जाएगा। अगर बजट कम है तो यहां कई धर्मशालाएं भी हैं, जहां आप मुफ्त में या बहुत कम पैसों में ठहर सकते हैं। भीड़ बढ़ने पर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के रहने के लिए कम कीमत में व्यवस्था करता है। जिसके लिए आपको काउंटर या श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से बुकिंग करानी होती है।
वैष्णो देवी की चढ़ाई
कटरा से ही माता वैष्णो देवी के दरबार तक यात्रियों को चढ़ाई करनी होती है। चढ़ाई के लिए यात्रा पर्ची का होना जरूरी होता है। इसके लिए कटरा में स्थित श्राइन बोर्ड के काउंटर पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं या बोर्ड की वेबसाइट पर भी पर्ची मिल जाएगी। यात्रा पर्ची के लिए पहचान पत्र संबंधी दस्तावेज की जरूरत होती है।
वैष्णो देवी यात्रा का किराया
अगर आप वैष्णो देवी मंदिर तक पैदल चढ़ाई नहीं कर सकते हैं तो कटरा से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर से भी जा सकते हैं। हेलीकॉप्टर का एक तरफ का किराया 1000 रुपये प्रति यात्री है। उड़ान के लिए करंट हेली काउंटर से टिकट मिल सकता है या श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट से टिकट बुक करने के लिए यूजर को अकाउंट बनाना होगा।