फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था में विश्वास रखने वालों के लिए बेहतरीन है ये जगह, यहां स्थित है भगवान राम की 'रहस्यमयी गुफा'

Mon, 22 Jul 2019 01:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 22 Jul 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
mysterious lord ram cave in banswara rajasthan must visit place in 2019

बांसवाड़ा दक्षिण राजस्थान में बांसवाड़ा जिले का एक शहर है। बांसवाड़ा राज्य की स्थापना महारावल जगमाल सिंह ने की थी। यह जगह बांस के जंगलों के लिए चर्चित होने के साथ-साथ भगवान राम के लिए भी जानी जाती है। ये वही जगह है जहां युगों पहले, वनवास के दौरान अयोध्या के राजकुमार भगवान राम आए थे। ये गांव बेहद खूबसूरत भी है, एक बार यहां जाकर तबियत खुश हो जाएगी। आस्था में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यहां बहुत कुछ खास है।

mysterious lord ram cave in banswara rajasthan must visit place in 2019

बांसवाड़ा उदयपुर से लगभग 150 किमी दूर स्थित है। बांसवाड़ा को 'सौ द्वीपों का शहर' भी कहा जाता है क्योंकि यहां बहने वाली माही नदी पर कई छोटे द्वीप हैं। राजशाही ठाठ वाले राजस्थान में बाकि शहरों की तरह, बांसवाड़ा भी ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों और अन्य अद्भुत पर्यटन स्थलों का मनोरम स्थान है। हालांकि यहां के सभी स्थानों में 'राम कुंड उर्फ फाति खां' काफी अद्वितीय और चर्चित भी है।

mysterious lord ram cave in banswara rajasthan must visit place in 2019
राजकुमार राम ने 14 साल के वनवास की अवधि के दौरान अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ बांसवाड़ा का दौरा किया था। इस क्षेत्र में भटकने के दौरान, वे एक पहाड़ की गुफा में पहुँचे जिसके नीचे ताजे पानी का एक कुंड था। कहा जाता है कि अपनी प्यास बुझाने के लिए, तीनों लोगों ने इस गुफा में प्रवेश किया और कुछ समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious lord ram cave in banswara rajasthan must visit place in 2019
राम कुंड बांसवाड़ा के मुख्य शहर से 25 किमी दूर स्थित है। यह एक बंजर और अलग-थलग इलाके में पहाड़ियों से घिरा हुआ है। एक गुफा के अंदर प्रकृति निर्मित पानी के तालाब का नजारा काफी आश्चर्यजनक तथ्य है। चूंकि गुफा लगभग 400 मीटर जमीन से दूर स्थित है इसलिए पर्यटकों को खास मार्ग के जरिए पहाड़ी पर पहुंचना पड़ता है। गुफा के अंदर का तापमान बहुत कम है और तालाब का साफ पानी प्राकृतिक रूप से बर्फ जैसा ठंडा है।
विज्ञापन
mysterious lord ram cave in banswara rajasthan must visit place in 2019

फाति खां के विषय में कहा जाता है कि 1857 के विद्रोही सैनिकों के सेनापति तात्या टोपे ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ गुप्त रूप से योजनाबद्ध षड्यंत्रों के लिए इस गुफा का इस्तेमाल किया था। इस जगह की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम के दौरान होता है क्योंकि पहाड़ हरे-भरे होते हैं और पूरा वातावरण आनंदित होता है।राम कुंड में भगवान शिव का एक छोटा मंदिर और अन्य देवी-देवता हैं जो गुफा के अंदर बने हैं। पूरी गुफा में इतनी शांति है कि व्यक्ति आसानी से ध्यान प्राप्त कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed