April 2025 Calendar Holiday: घूमने का शौक रखने वाले लोग सिर्फ दो चीजों के इंतजार में रहते हैं, पहला पैसा और दूसरा अवसर। घूमने के लिए सही जगह का चयन करके कम बजट में भी सफर की योजना बनाई जा सकती है। बजट कम होने पर आप करीब की जगहों की सैर कर सकते हैं या आफ सीजन और आफ बीट जगहों पर जा सकते हैं । वहीं घूमने के लिए सही अवसर छुट्टियों पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर आप इस महीने सफर की योजना बना रहे हैं तो अप्रैल में कितनी छुट्टियां हैं, ये जानकर घूमने के लिए अवसर की तलाश आसानी से कर सकते हैं।
April Holiday Plan: परिवार संग मस्ती के लिए चाहिए वक्त? जानिए अप्रैल में हैं कितनी छुट्टियां और लाॅन्ग वीकेंड
अप्रैल में कितनी छुट्टियां हैं और कितने लाॅन्ग वीकेंड मिल रहे हैं, उसकी पूरी लिस्ट यहां देख लें, ताकि सफर की योजना बनाना आसान हो सके और अवकाश के अनुसार घूमने के लिए जगह का चयन किया जा सके।
अप्रैल में कितनी छुट्टियां
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अप्रैल 2025 में बैंकों में कुल 14 दिन छुट्टियां रहेंगी, जिनमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय त्योहारों पर होने वाली छुट्टियां, दूसरा और चौथा शनिवार तथा सभी रविवार शामिल हैं। राज्य-विशेष त्योहारों के दौरान बैंक केवल संबंधित राज्यों में बंद रहेंगे।
अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 6 अप्रैल - इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। साथ ही इस दिन रामनवमी भी है जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 10 अप्रैल - भगवान महावीर का जन्मदिन होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
- 12 अप्रैल - इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण देश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 13 अप्रैल - इस दिन भी पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार है।
- 14 अप्रैल - भीमराव अंबेडकर की जयंती इस दिन मनाई जाती है जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 15 अप्रैल - इस दिन इटानगर, शिमला, अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे और यहां बोहाग बिहू के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 16 अप्रैल - इस दिन भी बोहाग बिहू है जिसकी वजह से गुवाहाटी के सबी बैंक बंद रहेंगे।
- 18 अप्रैल - इस दिन गुड फ्राइडे है जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 20 अप्रैल - पूरे देश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 21 अप्रैल - अगरतला में गरिया पूजा की जाती है जिसके कारण यहां बैंकों की छु्ट्टी रहेगी।
- 26 अप्रैल - इस दिन महीने का चौथा शनिवार होगा जिसके कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 27 अप्रैल - रविवार के अवकाश के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अप्रैल - इस दिन भगवान श्रीपरशुराम जयंती होने के कारण भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 30 अप्रैल - अक्षय तृतीया और बसव जयंती होने के कारण बैंगलुरू में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
अप्रैल में लॉन्ग वीकेंड
इस महीने में चार शनिवार और चार रविवार हैं। अप्रैल में दो प्रमुख लाॅन्ग वीकेंड मिल रहे हैं।
पहला, 12,13,14 अप्रैल को घूमने के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है।
दूसरा, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 19-20 अप्रैल को वीकेंड मिलाकर तीन दिन का अवकाश मिल रहा है।