Mussoorie Budget Trip Under 2000 Rs: सर्दियां आ गई हैं। ये मौसम घूमने फिरने के लिए सबसे सही समय होता है। इस मौसम में लोग हिल स्टेशनों पर जाना काफी पसंद करते हैं क्योंकि इस दौरान पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर और हरी भरी ऊंची चोटियों से अद्भुत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। हालांकि सफर पर जाने के लिए आपको वक्त और पैसों की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप सफर की योजना सुनियोजित तरीके से बनाते हैं तो अधिक छुट्टियां न मिलने पर भी घूमने जा सकते हैं। साथ ही आपकी जेब पर बोझ भी नहीं पड़ेगा।
Mussoorie Budget Trip: 2000 रुपए में कर सकते हैं मसूरी की सैर, बस इन बातों का रखें ध्यान
यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं, जिससे आप हिल स्टेशन की सैर महज 2 से 3 हजार रुपये में कर सकते हैं। आइए जानते नवंबर माह में 2 हजार रुपये में घूमने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम वक्त में करें मसूरी की सैर
दिल्ली के आसपास कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप वीकेंड ट्रिप पर या दो दिन की छुट्टी पर जा सकते हैं। अगर आपके पास घूमने के लिए दो से तीन दिन का वक्त है तो दिल्ली के नजदीकी हिल स्टेशन मसूरी की सैर पर जा सकते हैं। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। शिमला-मनाली की तुलना में मसूरी सस्ता और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां कई बेहतरीन पर्यटन स्थल है। मसूरी की सैर दो दिन में करने के लिए शुरुआत देहरादून से करें।
आप दिल्ली-गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से आपको देहरादून के लिए ट्रेन मिल जाएगी। आप स्लीपर क्लास में 300 रुपये के भीतर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां से मसूरी बस के जरिए जा सकते हैं, जिसका किराया लगभग 100 रुपये है।
मसूरी में आप किताब घर या माल रोड पर होटल बुक न करें। ये महंगे हो सकते हैं। माल रोड से एक दो किमी की दूरी पर किसी होम स्टे को बुक कर सकते हैं। 500 से हजार रुपये में आपको अच्छा कमरा मिल जाएगा। घूमने के लिए स्कूटी बुक कर सकते हैं। 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से आपको स्कूटी मिल जाएगी,जिससे आप आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर निकल सकते हैं। वहीं दो दिन में 1000 रुपये तक खाने पर खर्च कर सकते हैं।
दो दिन में कैसे घूमें मसूरी
दिल्ली से देहरादून की रात की ट्रेन चुनें। सुबह लगभग 6 बजे तक आप देहरादून पहुंच जाएंगे। वहां से मसूरी का रास्ता लगभग डेढ़ घंटे का है। 8-9 बजे तक मसूरी के होटल या होम स्टे में चेक-इन कर लें। फ्रेश होकर 10 या 11 बजे से अपनी यात्रा शुरू करें।
मसूरी में पहला दिन
शुरुआत हैप्पी वैली से करें। यहां बुद्धा टेंपल, दलाई हिल्स नाम की जगह है। एक किलोमीटर की ट्रैकिंग करके आप हिल के टाॅप पर पहुंच सकते हैं और यहां से खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। दो घंटे में दलाई हिल्स घूम कर आप नीचे आएं और कैम्पटी फॉल के लिए रवाना हो जाएं।
कैंपटी फॉल हैप्पी वैली से लगभग 13-14 किलोमीटर की दूरी पर है। पार्किंग से नीचे की ओर आप पैदल रास्ते से या रोप वे के जरिए झरने तक जा सकते हैं।
शाम को कंपनी गार्डन या माल रोड घूमने जा सकते हैं। शाम के वक्त यहां खरीदारी, सुंदर कैफे में लजीज पकवानों का स्वाद ले सकते हैं। रात को होटल या होम स्टे में ठहरे।