फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 4 हजार रुपए में करें क्रूज पर गोवा की सैर, स्पा से लेकर कई लग्जरी सुविधाओं का लें मजा

Wed, 09 Jan 2019 12:18 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल,अमर उजाला
लाइफस्टाइल,अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Wed, 09 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Mumbai-Goa cruise trip in only 4 thousand, know how to book your ticket
cruise service

आपने बस, ट्रेन और हवाई जहाज का सफर तो बहुत किया होगा लेकिन क्या कभी क्रूज का सफर किया है। क्रूज पर सफर न सिर्फ आपको रोमांचित करता है बल्कि एक अलग ही दुनिया में ले जाता है, जो चारों तरफ से समुद्र से घिरी हुई होती है। क्रूज एक बड़ा पैसेंजर जहाज होता है जिसमें आपके लग्जरी की सारी सुविधाएं मौजूद होती हैं। आप इसमें रेस्टोरेंट, बार, स्पा से लेकर डीजे का मजा ले सकते हैं। यहां हम आपको सस्ते टिकट वाले भारत के सबसे लग्जरी क्रूज के बारे में बता रहे हैं।



 

Mumbai-Goa cruise trip in only 4 thousand, know how to book your ticket
Mumbai-Goa cruise service
कौन-सा है ये क्रूज
आप सिर्फ 4 हजार रुपए में भारत के सबसे आलीशान क्रूज से मुंबई से गोवा तक का सफर कर सकते हैं। इस क्रूज में टिकट की रेंज 4,300 रुपए से लेकर 12000 रुपए के बीच है। इस क्रूज पर आपको खाने की इतनी वैरायटी मिलेंगी कि आप खुद ही हैरान हो जाएंगे। अगली स्लाइड में जानिए आधुनिक सुविधाओं से लैस यह क्रूज कौन-सा है।

 
Mumbai-Goa cruise trip in only 4 thousand, know how to book your ticket
angriyacruises
आधुनिक सुविधाओं से लैस भारत के इस लग्जरी क्रूज का नाम अंगरिया है। यह मुंबई से गोवा तक चलता है। 20 अक्टूबर 2018 से अंगरिया क्रूज की सर्विस लॉन्च हो चुकी है। अगर आप समुद्र की सैर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो अंगरिया की वेबसाइट से इस क्रूज की सैर के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai-Goa cruise trip in only 4 thousand, know how to book your ticket
dance
अंगरिया क्रूज में आठ कैटगिरी के रूम्स हैं। इस क्रूज पर 14 घंटे के यादगार सफर के दौरान आप स्विमिंग से लेकर डांस और कई दूसरी सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। इस लग्जरी क्रूज में डांस फ्लोर, स्पा, रेस्टोरेंट, पूल और डिलेक्स रूम्स हैं। 
 
विज्ञापन
Mumbai-Goa cruise trip in only 4 thousand, know how to book your ticket
Mumbai-Goa trip
अंगरिया क्रूज में 399 पैसेंजर्स समुद्र की यात्रा कर सकते हैं। यह क्रूज मुंबई से शाम 4 बजे चलती है और गोवा अगले दिन 9 बजे पहुंचती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed