Mother's Day 2024 Travel : मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। भारत में यह दिन मां को समर्पित किया जाता है। मां अपने बच्चों के खुशहाल जीवन और बेहतर भविष्य के लिए अपना पूरा समय उनको दे देती हैं। मां खुद से पहले बच्चों को महत्व देती हैं। बच्चे के पालन पोषण में वह इस कदर रम जाती हैं कि शायद खुद के लिए वक्त ही नहीं निकाल पाती और जीवन को उस तरह से जी नहीं पातीं, जैसे नई शादी या शादी से पहले जिया करती थीं।
ऐसे में बच्चों को चाहिए कि जब वह बड़े और समझदार होने लगे तो मां के प्यार, उनके बलिदान का सम्मान करें। मां के बीते हुए उस अनमोल वक्त को दोबारा वापस लाने की कोशिश करें। बच्चे भी बड़े होने पर स्कूल-कॉलेज और करियर को लेकर व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में मदर्स डे वह मौका होता है, जब बच्चे अपनी मां को खास महसूस करा सकते हैं।
अगर आप मदर्स डे पर कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो मां के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं। वक्त तो आप घर पर रहकर भी बिताते ही होंगे लेकिन मदर्स डे रविवार को होता है, ऐसे में वीकेंड ट्रिप पर घर के बाहर कहीं घूमने के लिए आपको छुट्टियां भी मिल रही हैं। ऐसे में मदर्स डे पर मां को लेकर घूमने जा सकते हैं।
किसी ट्रिप की योजना बनाएं और मदर्स डे के साथ ही गर्मियों की छुट्टियों का मजा भी लें। यहां ऐसी जगहों का विकल्प दिया जा रहा है, जहां मां को सफर पर जाने में मजा आ जाएगा।
कुर्ग, कर्नाटक
अगर आपके पास अधिक छुट्टी है या दक्षिण भारत के रहने वाले हैं तो कर्नाटक राज्य के कुर्ग हिल स्टेशन पर मां को इस उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने के लिए ले जा सकते हैं। कुर्ग खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी हरी-भरी वादियों के लिए मशहूर है। प्रकृति प्रेमियों को यकीनन यह जगह बेहद पसंद आएगी। वहीं मां के साथ आप चाय या कॉफी बागानों, घने जंगलों और झरनों की खूबसूरती देखने जा सकते हैं।
ऊटी, तमिलनाडु
तमिलनाडु में नीलगिरि पहाड़ियों में बसा सुरम्य हिल स्टेशन ऊटी में विशाल चाय के बागान और शांत झीलों से लेकर झरने तक को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मां के साथ यहां आने का फैसला बहुत सही साबित होगा। उनके साथ ऊटी झील, बाॅटनिकल गार्डन, पाइकारा झरना, केट्टी तक टाॅय ट्रेन की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीनन मां इन सब एक्टिविटीज को काफी एन्जॉय करेंगी।
कुफरी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का शिमला-मनाली हिल स्टेशन काफी मशहूर है और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय भी है। हालांकि अगर आप शांत और ठंडी जगह पर वक्त बिताना चाहते हैं तो मां को लेकर कुफरी जाएं। इस महीने में कुफरी का मौसम काफी सुहावना और ठंडा होता है।
5 of 5
ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश, उत्तराखंड
अध्यात्म और योग की नगरी ऋषिकेश में मदर्स डे का सेलिब्रेशन मां का दिल जीत सकता है। यहां के मंदिरों के दर्शन कराने मां को ले जाएंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा। साथ ही शाम के वक्त गंगा किनारे आरती और सुकून का वक्त बिता सकते हैं। मां से ढेर सारी बातें कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुबह के वक्त उन्हें गंगा किनारे योगाभ्यास के लिए ले जा सकते हैं।