फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother Day 2023: मां को जरूर पसंद आएगी भारत की ये पांच जगह, इस मदर्स डे कराएं सैर

Sun, 14 May 2023 10:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Mother Day 2023 Special Try These Places to Visit on the Occasion of Mothers Day
मां के लिए ट्रैवल आइडियाज - फोटो : istock

Mother Day 2023: मां का अपने बच्चों से रिश्ता दुनिया में सबसे अटूट और प्यारा होता है। बच्चों की खुशी में मां की जान होती है। हालांकि जब बच्चे बड़े होते हैं तो जीवन की व्यस्तता में मां को बहुत अधिक वक्त नहीं दे पाते हैं। बच्चे भी मां को प्यार तो करते हैं, पर उम्र के साथ इस प्यार को जताना कम कर देते हैं। ऐसे में हर साल मां के लिए एक खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। अपने बिजी शेड्यूल से एक दिन अपनी मां के लिए निकालें और उन्हें महसूस कराएं कि आप के जीवन में उनकी भूमिका अनमोल है। हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष मदर्स डे 14 मई 2023 को मनाया जा रहा है। इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए आप मदर्स डे पर अपनी मां को किसी ट्रिप पर ले जा सकते हैं। वीकेंड पर दो से तीन की ट्रिप प्लान करें और मां को घुमाने ले जाएं। इससे बच्चों और मां के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी और मां भी खुश हो जाएंगी। आइए जानते हैं मां के साथ घूमने के लिए बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन।


 

Mother Day 2023 Special Try These Places to Visit on the Occasion of Mothers Day
काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन - फोटो : istock

वाराणसी

उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर गंगा किनारे स्थित है। यह भगवान शिव की प्रिय नगरी है, वहां का वातावरण धार्मिक और मनमोहक है। यहां काशी विश्वनाथ धाम में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करके मां खुश हो सकती हैं। इसके साथ ही शाम को गंगा आरती देख सकते है और मां के साथ घाट पर कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं। यहां का पान, चाट, कचौरियां मां को जरूर पसंद आएगा। कम पैसों में और दो दिन की छुट्टी में मां को बनारस घुमाने लाएं।

Mother Day 2023 Special Try These Places to Visit on the Occasion of Mothers Day
ऋषिकेश - फोटो : Pexel

ऋषिकेश

अगर आस्था के साथ ही सुकून और एडवेंचर का लुत्फ भी उठाना है तो ऋषिकेश आएं। मां को आपके साथ ऋषिकेश घूम कर मजा आ जाएगा। ऋषिकेश में केवल मंदिरों के दर्शन न करें, बल्कि मां के साथ रिवर राफ्टिंग पर जाएं। उन्हें भी अपनी मौज मस्तियों में शामिल करें। सुबह की शांति में योग और शाम को गंगा किनारे बैठकर बहुत सारी बातें करने के लिए यह जगह बेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Day 2023 Special Try These Places to Visit on the Occasion of Mothers Day
Darjeeling - फोटो : Istock

दार्जिलिंग

महिलाओं को लिए दार्जिलिंग काफी सुरक्षित और सुंदर जगह है। अगर मां के साथ सिर्फ गर्ल्स ट्रिप पर जाना चाहती हैं तो दार्जिलिंग जाने की योजना बनाएं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल में मां और बेटी सुकून से वक्त बिता सकते हैं। यहां कई पर्यटन स्थल भी हैं जिसे घूमकर मां उत्साहित हो जाएगी। इस मौसम में दार्जिलिंग जाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
Mother Day 2023 Special Try These Places to Visit on the Occasion of Mothers Day
nainital - फोटो : istock

नैनीताल

दो दिन के ट्रिप पर मई के महीने में किसी सुंदर जगह पर जाना चाहते हैं तो मां को लेकर नैनीताल जा सकते हैं। उत्तराखंड का नैनीताल बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिकता देख और प्रसिद्ध माल रोड मार्केट घूमकर मां खुश हो जाएंगी। मदर्स डे मनाने के लिए यहां बहुत अधिक व्यय भी नहीं करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed