फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Incredible Treks in India: भारत के पांच सबसे खूबसूरत ट्रैक, जहां के अद्भुत नजारे कर देंगे मनमुग्ध

Tue, 26 Nov 2024 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Nov 2024 09:47 AM IST
सार

आश्चर्यजनक परिदृश्यों का पता लगाने और प्रकृति से जुड़ने के लिए देश के 7 अविश्वसनीय ट्रैक के बारे में जान लीजिए। साथ ही आप इन जगहों पर ट्रैकिंग का लुत्फ इन महीनों में उठा सकते हैं ये भी जान लीजिए और उसी आधार में सफर की योजना बनाएं।

विज्ञापन
Most Incredible Treks in India You Should Visit During Winter Season
भारत के अद्वितीय ट्रैक - फोटो : instagram

Most Incredible Treks in India: बर्फ से ढकी चोटियों से लेकर जीवंत घाटियों तक, भारत में कई ऐसे अविश्वसनीय और अद्भुत नजारों वाली जगहें हैं, जहां पैदल यात्रा का आनंद लेना रोमांचकारी हो सकता है। पथरीले रास्तों के जरिए पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए जाना सच में मजेदार अनुभव हो सकता है। इन जगहों को भारत के सबसे खूबसूरत ट्रैक की सूची में शामिल किया जा सकता है।



भारत दुनिया के कुछ सबसे लुभावने ट्रेकिंग गंतव्यों का घर है, जिनमें से हर एक स्थान अद्वितीय दृश्य और रोमांचक अनुभव प्रदान करता है। आश्चर्यजनक परिदृश्यों का पता लगाने और प्रकृति से जुड़ने के लिए देश के 7 अविश्वसनीय ट्रैक के बारे में जान लीजिए।  साथ ही आप इन जगहों पर ट्रैकिंग का लुत्फ इन महीनों में उठा सकते हैं ये भी जान लीजिए और उसी आधार में सफर की योजना बनाएं।

Most Incredible Treks in India You Should Visit During Winter Season
ट्रैक - फोटो : Instagram

केदारकंठ ट्रैक

उत्तराखंड में कई अलौकिक दृश्यों वाली जगह हैं। ट्रैकिंग का शौक रखने वाले उत्तराखंड के विभिन्न ट्रैक में से कोई भी अपना सकते हैं, हालांकि केदारनाथ ट्रैक सबसे खूबसूरत माना जाता है। ट्रैकिंग पर पहली बार जाने वाले यानी बिगिनर्स के लिए यह ट्रैक बेहतरीन विकल्प है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच मग्न मुग्ध कर देने वाले दृश्य प्रस्तुत करता है। केदारकंठ ट्रेक जाने का सबसे बेहतरीन समय दिसंबर से अप्रैल के बीच का होता है।

Most Incredible Treks in India You Should Visit During Winter Season
हंपटा पास - फोटो : instagram

हंपटा पास

हिमाचल प्रदेश  का हंपटा पास सुंदर ट्रैक है जहां हरी भरी घाटियों और शुष्क रेगिस्तानों के विपरीत परिदृश्यों का अनुभव कर सकते हैं। हंपटा पास कुल्लू मनाली की घाटियों से शुरू होकर लाहौल की चंद्रा घाटी तक जाता है। यहां जाने का सबसे उत्तम समय जून से सितंबर के बीच का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Incredible Treks in India You Should Visit During Winter Season
रूपकुंड ट्रैक - फोटो : Instagram

रूपकुंड ट्रैक

उत्तराखंड का रूपकुंड ट्रैक प्राचीन कंकालों से भरी अपनी रहस्यमयी झील के लिए मशहूर है। यहां के लुभावने पहाड़ी दृश्यों के लिए के कारण ये पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। इस  स्थान पर ट्रैकिंग का सबसे अच्छा समय मई- जून और सितंबर से अक्तूबर का है।

विज्ञापन
Most Incredible Treks in India You Should Visit During Winter Season
ट्रैकिंग - फोटो : instagram

संदकफू ट्रेक

पश्चिम बंगाल में संदकफू ट्रेक मशहूर है। ये ट्रैक भारत और नेपाल सीमा पर स्थित है, जहां से दुनिया की चार सबसे ऊंची चोटियों - एवरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू और ल्होत्से के मनोरम दृश्यों देखे जा सकते हैं। ये पश्चिम बंगाल का सबसे ऊंचा स्थान है। अगर आप इस  ट्रैक को घूमना चाहते हैं तो अप्रैल से मई और अक्टूबर से नवंबर के बीच जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed