Makar Sankranti : हिंदू धर्म में वैसे तो सभी त्योहार काफी धूमधाम से मनाए जाते हैं, पर मकर संक्रांति के त्योहार तो लेकर लोगों में कुछ खास ही उल्लास होता है। इस दिन लोग स्नान करने के बाद सच्चे मन से गरीबों में दान करते हैं। मकर संक्रांति को कई जगह अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कई जगह मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार मकर संक्रांति कल यानि की 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
Makar Sankranti 2023 : अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं मकर संक्रांति तो करें इन 7 शहरों की सैर
अहमदाबाद
अपने खाने के साथ-साथ गुजरात का अहमदाबाद शहर मकर संक्रांति के दिन होने वाली पतंगबाजी के लिए काफी मशहूर है। इस दिन यहां ना सिर्फ तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं, बल्कि साथ में मिलकर लोग पतंगबाजी का लुफ्त भी उठाते हैं। अहमदाबाद में पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं भी होती हैं। कई जगह तो आज के दिन गरबा पंडाल भी लगता है।
गुवाहाटी
मकर संक्रांति के त्योहार को गुवाहाटी में माघ बीहू के नाम से जाना जाता है। गुवाहाटी में मकर संक्रांति मनाने का तरीका काफी अलग है। यहां के लोग बोनफायर करते हुए यानि की लकड़ियों में आग लगाकर माघ बीहू सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोगों का उत्साह देखने लायक होता है।
जोधपुर
राजस्थान की संस्कृति किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तो अगर आप मकर संक्रांति का त्योहार राजस्थानी तरीके से मानाना चाहते हैं तो जोधपुर एक बेहतर ऑप्शन है। मकर संक्रांति के दिन जोधपुर में जमकर पतंगबाजी होती है। इसके साथ ही आप इन दिनों वहां लगने वाले इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
जयपुर
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर भी मकर संक्रांति के त्योहार के लिए काफी फेमस है। यहां आज के दिन ना सिर्फ पतंगबाजी होती है, बल्कि साथ में ऊंठ और घोड़ों की परेड,.नृत्य और गीतकारों की परफोर्मेंस भी लोगों को लुभाती है।