फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beaches: दुनिया के साफ बीच की लिस्ट में शामिल हुए लक्षद्वीप के ये बीच, आप भी कर लें सैर

Sat, 29 Oct 2022 05:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 29 Oct 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
lakshadweep two beaches entered in blue beaches list must visit this beautiful place
beaches - फोटो : istock

लक्षद्वीप के दो बीचों को ब्लू बीच की लिस्ट में शामिल किया गया है। ब्लू बीच का मतलब है वो बीच जो सबसे ज्यादा साफ हैं। ये दो बीच हैं मिनीकॉय बीच, थुंडी और कदमत बीच। लक्षद्वीप के इन बीच पर स्वच्छता के साथ ही बेहद सुंदर नजारे हैं। जिनकी सैर करना हर किसी का सपना हो सकता है। ब्लू बीच लिस्ट में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। हनीमून कपल्स के बीच लक्षद्वीप के ये बीच काफी पसंद किए जाते हैं। तो चलिए जानें लक्षद्वीप के खास बीच के बारे में।

lakshadweep two beaches entered in blue beaches list must visit this beautiful place
beaches - फोटो : twitter
कदमत बीच

कदमत बीच पर उन पर्यटकों की भीड़ सबसे ज्यादा रहती है जो वॉटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टीविटी को पसंद करते हैं। हालांकि यहां के खूबसूरत नजारे हर टूरिस्ट को खींच लेते हैं। लक्षद्वीप के कई द्वीपों में से एक ये द्वीप करीब 9 किमी के दायरे में फैला है। जहां कपल आना काफी पसंद करते हैं। यहां दूर तक फैले सफेद रेत के बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। 

lakshadweep two beaches entered in blue beaches list must visit this beautiful place
beaches - फोटो : twitter
मिनीकॉय थुंडी बीच

लक्षद्वीप के 36 द्वीपों में से एक मिनीकॉय थुंडी द्वीप बेहद खूबसूरत है। इसे स्थानीय भाषा में मलिकू भी कहते हैं। कोचीन से 400 किमी दूर इस द्वीप पर सफेद रेत और मूंगे की चट्टानों का भंडार है। जिसे देखने के लिए पर्यटक खिंचे चले आते हैं। समुंदर किनारे सफेद रेत और साफ नीले पानी की वजह से यहां का नजारा बेहद आकर्षक होता है। जो किसी भी पर्यटक के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं दिखता। मिनीकॉय द्वीप लक्षद्वीप के प्राचीन तट में से एक है। जहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को बुला लेती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lakshadweep two beaches entered in blue beaches list must visit this beautiful place
beaches - फोटो : istock

इसके अलावा लक्षद्वीप के बांगरम द्वीप, अगत्ती द्वीप, कावारत्ती द्वीप और कलपेनी द्वीप भी अपने खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। जहां पर पर्यटक आते हैं। हनीमून कपल इन द्वीप पर सैर करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed