फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel: विदेश की करनी है यात्रा, तो बिना पासपोर्ट-वीजा के इन देशों में घूम सकते हैं आप

Wed, 20 Apr 2022 01:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Apr 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Know Without Passport Visiting Countries From India Where You Can Travel in Hindi
बिना वीजा विदेश यात्रा - फोटो : Pixabay

Travel Without Passport: घूमने का शौक रखने वाले दुनिया की सैर करना चाहते हैं। लोग भारत भ्रमण ही नहीं बल्कि विदेश यात्रा का भी सपना देखते हैं। वैसे तो भारत में लगभग हर कोई विदेश जाना चाहता है और वहां के खूबसूरत नजारों को देखना चाहता है लेकिन पैसों की कमी और विदेश जाने के लिए जरूरी कागजातों व पासपोर्ट के बिना उनका सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे देश भी हैं, जहां भारतीयों को जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती। इन देशों को घूमने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। जितने पैसे आप भारत के किसी पर्यटन स्थल को घूमने के लिए खर्च कर सकते हैं, उतने ही पैसों में बिना वीजा आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। जानिए भारतीय कम पैसों में बिना वीजा किन देशों की सैर आसानी से कर सकते हैं।

Know Without Passport Visiting Countries From India Where You Can Travel in Hindi
मकाऊ - फोटो : Pixabay

मकाऊ

दक्षिण चीन के पास स्थित एक छोटे से देश मकाऊ की यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। यह जगह भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। मकाऊ कैसीनो के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम और कैथेड्रल जैसी सुंदर जगहें घूम सकते हैं। यहां की नाइट लाइफ भी आपको रोमांचित कर देगी। बिना वीजा मकाऊ में आप 30 दिनों तक रह सकते हैं।

Know Without Passport Visiting Countries From India Where You Can Travel in Hindi
मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका - फोटो : Facebook/Lanka Tropical Wonders

श्रीलंका

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी घूमने के लिए बेहतर विकल्प है। श्रीलंका भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। श्रीलंका में आप कोलोंबो, कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला, रामायण कनेक्शन, कतरगामा, ग्रीन पाथ ओवर व्यू और आठवां अजूबा कहा जाने वाला सिगरिया घूम सकते हैं। भारत से श्रीलंका की दूरी भी मात्र तीन घंटे के सफर की है। बिना वीजा आप श्रीलंका घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Without Passport Visiting Countries From India Where You Can Travel in Hindi
भूटान - फोटो : Pixabay

भूटान

विदेश यात्रा की ख्वाहिश रखने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए पड़ोसी मुल्क भूटान भी पसंदीदा जगह है। वैसे तो भूटान को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है लेकिन यहां की सुंदरता किसी मामले में कम नहीं। शांत माहौल के बीच आप बिना किसी वीजा भूटान जा सकते हैं और यहां के आकर्षक जगहों का  भ्रमण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Know Without Passport Visiting Countries From India Where You Can Travel in Hindi
nepal - फोटो : istock

नेपाल

भारत से सटे देश नेपाल में हर साल लाखों भारतीय टूरिस्ट जाते हैं। हिमालय की गोद में बसे इस देश में घूमने के लिए भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। आप काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, यहां की खूबसूरत पहाड़ियां घूमने के साथ ही शॉपिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed