ट्रैवल का शौक रखने के वालों के लिए नई जगह को घूमना जितना उत्साहित करता है, उतना ही उस जगह से जुड़ी यादों को अपने कैमरे में फोटो के जरिए सुरक्षित करना आम बात हो गई है। लोग अब कही पर भी जाएं, यात्रा की शुरुआत से लेकर, होटल के कमरों, बाजारों, रेस्तरां आदि सभी कुछ को अपने कैमरा में कैद करना पसंद करते हैं। अगर डेस्टिनेशन खूबसूरत हो तो मजा अधिक दोगुना हो जाता है। ऊंचे हरे भरे पहाड़ों, जंगल से खेत खलियानों, बर्फीली जगहों से लेकर रेतीले मैदानों, समुद्र किनारे लोग एंजॉय करते तस्वीरें क्लिक कराते हैं। लोगों की जेब में अब हर वक्त मोबाइल के रूप में एक कैमरा भी होता है, जिसके जरिए कहीं से भी क्रिएटिव फोटो क्लिक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करके सफर के दौरान बेस्ट तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।
Photography Tips: यात्रा के दौरान फोटोग्राफी करने का है शौक, तो ये टिप्स आएंगे आपके काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनी पर दें ध्यान
किसी खूबसूरत जगह पर हैं और वहां के व्यू की फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो सबसे जरूरी रोशनी है। कैमरा को कभी सीधे सूरज की रोशनी की तरफ करके फोटो नहीं क्लिक करनी चाहिए। इससे सूरज की रोशनी में फोटो क्लिक करते समय व्यू पर अंधेरा और कालापन आने लगता है। कैमरे को सही लाइटिंग की तरफ एडजस्ट करें।
क्लोजअप शाॅर्ट कैसे लें
अगर आप डेस्टिनेशन की प्राकृतिक सुंदरता की क्लोजअप फोटो लेना चाहते हैं तो कैमरे को उस चीज पर फोकस करें, जिसका क्लोज अप लेना चाहते हैँ। क्लोज अप फोटो के लिए उस चीज से ज्यादा दूरी न रखें। ऐसा करने से फोटो को जूम करना पड़ेगा, जिससे फोटो के पिक्सेल खराब दिखते हैं।
मोड चेंज करें
मोबाइल के कैमरा में आजकल कई तरह के फीचर आ गए हैं। जिसके जरिए आप फोटो को अधिक खूबसूरत एंगल में क्लिक कर सकते हैं। मोबाइल में डिफाॅल्ट मोड सेटिंग होती है। फोटो क्लिक करते समय मोड चेंज करके चेक करें कि किस मोड में फोटो अधिक अच्छी आ सकती हैं।
ऐप के इस्तेमाल से बचें
मोबाइल से फोटो क्लिक करते समय अक्सर लोग फिल्टर के लिए कई तरह के ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फोटो क्लिक करते समय नाॅर्मल कैमरा ही इस्तेमाल करें। ऐप से फोटो नेचुरल नहीं आएगी। फिल्टर वाली फोटो में बदलाव करना मुश्किल होता है। लेकिन नेचुरल फोटो को बाद में आप कई तरह से एडिट कर सकते हैं या फिल्टर लगा सकते हैं।