प्रयागराज में मकर संक्रांति से हिंदुओं के सबसे बड़े उत्सव कुंभ मेले की शुरुआत हो गई है। यह धार्मिक मेला 3 मार्च तक चलेगा। 15 जनवरी को पहला शाही स्नान था। अब अगला शाही स्नान 4 फरवरी को होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप चंद सेकेंड में घर बैठे ही कुंभ मेले की टिकट बुक करा सकते हैं और लंबी लाइन की झंझट से बच सकते हैं।
भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु मोक्ष की कामना लिए पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन तट पर लगे कुंभ में जा रहे हैं। अगर आप भी कुंभ जा रहे हैं तो आप भारतीय रेलवे की नई सुविधा के जरिए घर बैठे ही आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं।
आप कुंभ जाने के लिए भारतीय रेलवे के ऐप के जरिए घर बैठे जनरल टिकट बुक करा सकते हैं। भारतीय रेलवे ने हाल ही में यूटीएस ( UTS) ऐप (UTSOnMobile) लॉन्च किया है। इस ऐप के इस्तेमाल से आप घर बैठे ही अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड में पढ़ें क्या करें टिकट बुक करने के लिए
इस ऐप के जरिए टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने नाम, मोबाइल नंबर, आई-डी कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी। इस तरह आप खुद को रजिस्टर कर लेंगे और इसके बाद आप स्मार्टफोन पर ओटीपी आएगी। इस ऑटोपी को सब्मिट करते ही आपके फोन में मैसेज आ जाएगा और इस तरह आप ऐप को लॉग इन कर सकेंगे।
लॉग इन करते ही आपका शून्य-बैलेंस आर-वॉलेट खाता एक्टिव हो जाएगा। इस ऐप से आप जनरल बुकिंग, क्विक बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट और क्यूआर बुकिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपना टिकट कैंसल भी करा सकते हैं।