कई बार बिजी लाइफ शेड्यूल के चलते हम शादी के बाद अपना हनीमून भी ढंग से प्लान नहीं कर पाते। जबकि हर शादीशुदा जोड़े के लिए हनीमून काफी अहमियत रखता है। यह एक ऐसा पल होता है जब दो अजनबी लोग दुनिया की नजरों से दूर एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करते हैं। अगर जल्द ही आप भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन समय और पैसों की तंगी की वजह से अपने हनीमून के लिए अब तक कुछ अच्छा प्लान नहीं कर पाएं हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में जहां आप कम समय के साथ कम पैसों में ही अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।
2 of 6
हर शादीशुदा जोड़े के लिए गोवा पहली पंसद होता है।
- फोटो : social media
गोवा- हर शादीशुदा जोड़े के लिए गोवा पहली पंसद होता है। कपल्स इसे बेस्ट हनीमून स्पॉट के रूप में देखते हैं। दरअसल गोवा की पहचान वहां के समुद्र हैं। यहां समुद्र के किनारे कपल्स एक दूसरे के हाथों में हाथ डालें रोमांस करते हुए नजर आते हैं। वहीं गोवा की नाइट पार्टी लाइफ का नजारा भी बेहद खूबसूरत होता है। यहां कि नाइट पार्टी लाइफ आपको एक-दूसरे के प्यार में डूबने के लिए मजबूर कर देगी।
3 of 6
यहां की ताजी ठंडी हवा, कॉफी के बागान और खूबसूरत पहाड़ियां लोगों को बहुत लुभाती हैं
- फोटो : social media
केरल -यहां की ताजी ठंडी हवा, कॉफी के बागान और खूबसूरत पहाड़ियां लोगों को बहुत लुभाती हैं। एक बार जो व्यक्ति यहां आता है बस यहीं का बनकर रह जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आकर्षण लोगों को बार-बार अपनी तरफ खींच लाता है। कपल्स यहां बोटिंग का मजा लेते हुए नजर आते हैं।
4 of 6
हनीमून के लिए शादीशुदा जोड़े अंडमान को भी काफी पसंद करते हैं
- फोटो : social media
अंडमान- हनीमून के लिए शादीशुदा जोड़े अंडमान को भी काफी पसंद करते हैं। यहां के खूबसूरत बीचेस किसी स्वर्ग से कम नजर नहीं आते। इन बीचेस की खूबसूरती को यहाम की सफेद रेत और बढ़ा देती है। कपल्स के हनीमून के एक-एक पल को यादगार बनाने के लिए यह जगह भी एक बेहतर विकल्प हो सकती है।
5 of 6
कश्मीर में प्राकृतिक के ऐसे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे
- फोटो : instagram
कश्मीर- कश्मीर में प्राकृतिक के ऐसे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे जिसे देखकर आप भारत में ही स्विट्जरलैंड का फील ले सकते हैं। बर्फ से ढकी कश्मीर की खूबसूरत वादियों के साथ यहां के खूबसूरत फूलों को देखकर किसी को भी प्यार हो जाए। अपने कमरे में बैठकर खिड़की से बाहर आपकी नजरें जहां भी जाएंगी वहां प्राकृतिक की खूबसूरती ही खूबसूरती नजर आएगी। यहां आकर अपने पार्टनर के साथ डल झील का आनंद उठाएं। इसके अलावा अपने पार्टनर के साथ यहां के स्थानीय खाने को लुत्फ उठाना तो बिल्कुल ना भूलें।