फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक की चार खूबसूरत जगहों के बारे में पूरी जानकारी, कब और कैसे जाएं

Wed, 04 Dec 2019 12:09 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 04 Dec 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
karnataka tourist places: top 4 best tourist places in karnataka you visit must
travel - फोटो : Pixabay

घूमना फिरना किसे अच्छा नहीं लगता। यूं तो घूमने का कोई खास महीना नहीं होता, आप साल में कभी भी समय निकाल कर घूम सकते हैं, लेकिन पर्यटन स्थलों के लिहाज से घूमने का एक खास समय होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कर्नाटक की ऐसी चार जगहों के बारे में, जहां आपको भरपूर जीवन जीने को मिलेगा। घूमने के लिए अनुकूल समय, पहुंचने के रास्ते और आकर्षक स्थलों के बारे में भी हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

karnataka tourist places: top 4 best tourist places in karnataka you visit must

शिमोगा: 
पर्यटन के लिहाज से शिमोगा को कर्नाटक का रत्न कहा जाता है, जहां भरपूर जीवन जिया जा सकता है। यह एक शानदार हिल स्टेशन है, जहां की वादियों में जीवन घुला हुआ है। वर्दांत पहाड़ियों, घाटियों, घने जंगलों और वन्य जीवन से भरपूर, शिमोगा में आपको ऐसा अनुभव होगा कि आप प्रकृति की गोद में हैं।

यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: मार्च से जून

karnataka tourist places: top 4 best tourist places in karnataka you visit must
प्रमुख आकर्षण:
जोग गिर, कोडाचाद्री, दबबे गिर, अगुम्बे, गुदवी पक्षी अभयारण्य

कैसे पहुंचें शिमोगा
  • हवाई मार्ग से: निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- मैंगलोर। शिमोगा से दूरी- 195 किमी
  • रेल मार्ग से: शिमोगा नगर रेलवे स्टेशन।
  • सड़क मार्ग से: शिमोगा भद्रावती, कदूर, बनवारा, तुमकुर, बेंगलूरू और गोवा से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है, जहां से कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
karnataka tourist places: top 4 best tourist places in karnataka you visit must
वाटर फॉल (सांकेतिक तस्वीर)

अगुम्बे
कर्नाटक स्थित अगुम्बे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां कई बकरना, ओनके अब्बी, और जोगी गुंडी जैसे कई आकर्षक झरने हैं। वहीं, सनसेट प्वाइंट से आप सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देख सकते हैं, जो आपकी शाम को खूबसूरत बना देता है। वहीं, यदि आपको वन्यजीवों से लगाव है तो यहां तेंदुए, बाघ की कई जंगली प्रजातियां देख सकते हैं।

यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से फरवरी

विज्ञापन
karnataka tourist places: top 4 best tourist places in karnataka you visit must
travel - फोटो : pixa
प्रमुख आकर्षण: आकर्षक झरने, सनसेट प्वाइंट, श्री वेणुगोपाल कृष्ण स्वामी मंदिर

कैसे पहुंचें :
  • हवाई मार्ग से: निकटतम हवाई अड्डा- मंगलुरु। दूरी- करीब 95 किमी।
  • रेल मार्ग से: निकटतम रेलवे स्टेशन- उडुपी। दूरी- लगभग 50 किमी
  • सड़क मार्ग से: बेंगलूरू से तीर्थहल्ली जा रही बस लें और वहां से फिर अगुम्बे जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed