साल के अन्य महीनों की तुलना में दिसंबर घूमने फिरने का और छुट्टियों का महीना होता है। जॉब करने वाले लोगों की इस महीने छुट्टियां भी बची होती हैं और इन छुट्टियों को वे भुनाना भी चाहते हैं। बहुत से लोग पहाड़ों का रुख करते हैं तो काफी लोगों को समंदर पसंद होते हैं। समंदर की सैर करने के शौकीनों के लिए एक शानदार अवसर उपलब्ध है।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
समंदर की सैर करना भला किसे अच्छा नहीं लगता। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें खर्च भी तो होगा। खर्च तो है, लेकिन यह सुनकर आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी, जब आपको पता चलेगा कि इसके लिए आपको देने होंगे मात्र 350 रुपये। आइए, जानते हैं इस शानदार अवसर के बारे में:
केरल शिपिंग एंड इनलैंड नेविगेशन कॉर्पोरेशन आपके लिए लेकर आया है, यह शानदार मौका। मात्र 350 रुपये दीजिए और समंदर में कीजिए क्रूज की सवारी। अरब सागर में कोच्चि से एक मिनी डिलक्स क्रूज सेवा शुरू की गई है। सागर रानी नाम की यह क्रूज समंदर में 12 किलोमीटर की यात्रा कराएगी।
समंदर में दो घंटे की यात्रा करने के दौरान आपको आकर्षक नजारे भी देखने को मिलेंगे। यही नहीं, आपने इस यात्रा के लिए जो 350 रुपये अदा किए हैं, उसी में आपको नाश्ता(स्नैक्स वगैरह) भी दिया जाएगा। शाम के वक्त आप डूबते सूरज का खूबसूरत नजारा भी देख पाएंगे।
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जहाज पर एक मिनी रेस्त्रां(रेस्टोरेंट) भी है। वैसे तो इस यात्रा का शुल्क प्रति व्यक्ति महज 350 रुपये है, लेकिन सप्ताहांत पर शुल्क बढ़ सकता है। इस जहाज में 90 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि बुकिंग के लिए व्यक्तियों की न्यूनतम और अधिकतम सीमा निर्धारित है। ज्यादा जानकारी या बुकिंग के लिए www.sagararani.in विजिट किया जा सकता है।