फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

June Holiday Plan: जून में मिल रही कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड, जानकर बनाएं घूमने का प्लान

Sat, 01 Jun 2024 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Jun 2024 10:07 AM IST
सार

जून के महीने में कब छुट्टी मिल रही है और इस माह कितने लॉन्ग वीकेंड हैं, ये जानकर आप भी बच्चों और पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
June Holiday Plan Bank Holidays And Long Weekend in June 2024 Travel Ideas
जून में घूमने के लिए छुट्टियां - फोटो : istock

June Holiday Plan : गर्मी का महीना है। इस महीने को छुट्टियों का महीना कहना गलत नहीं होगा। स्कूल-काॅलेज जून में बंद होते हैं, इस कारण बच्चों को गर्मियों की छुट्टियां मनाने का मौका मिल जाता है। हालांकि लगभग दो महीने की गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे घर पर बोरियत महसूस करने लगते हैं। पहले के दौर में तो बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में नानी-दादी के घर जाया करते थे, लेकिन अब वह फैमिली ट्रिप पर जाने की जिद करते हैं।



माता पिता भी इस गर्मी और उमस में किसी ठंडी और शांत जगह पर परिवार के साथ कुछ यादगार और मनोरंजक पल बिताने के लिए हिल स्टेशनों की सैर करना पसंद करते हैं। हालांकि बच्चों की तरह नौकरीपेशा अभिभावकों के दफ्तर में गर्मियों की छुट्टियां नहीं मिलती, उन्हें तो अवकाश या किसी पर्व व त्योहार की छुट्टी का ही इंतजार करना होता है।

जून के महीने में कब छुट्टी मिल रही है और इस माह कितने लॉन्ग वीकेंड हैं, ये जानकर आप भी बच्चों और पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।
 

June Holiday Plan Bank Holidays And Long Weekend in June 2024 Travel Ideas
bank holiday - फोटो : istock

जून में कितनी छुट्टियां

इस महीने बहुत अधिक छुट्टियां नहीं हैं। त्योहार के नाम पर तो जून में बड़ा मंगल का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व की छुट्टी नहीं मिलती। जून के महीने में सिर्फ एक ही दिन का अवकाश मिल रहा है। 17 जून, दिन सोमवार को बकरीद की छुट्टी है। इस मौके पर ट्रिप पर जा सकते हैं। खास बात ये है कि बकरीद में दो से तीन दिन की छुट्टी घूमने के लिए मिल रही है।

June Holiday Plan Bank Holidays And Long Weekend in June 2024 Travel Ideas
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

जून में लाॅन्ग वीकेंड

जून में घूमने के लिए बकरीद से पहले वीकेंड मिल रहा है। 15 जून से लॉन्ग वीकेंड का लुत्फ उठा सकते हैं। 15 और 16 जून को शनिवार व रविवार की छुट्टी है, वहीं अगले दिन बकरीद की छुट्टी मिल जाएगी। ऐसे में तीन दिन के अवकाश पर आप किसी खूबसूरत और कम तापमान वाली जगह पर घूमने जा सकते हैं।

इसके अलावा जून में दो दिन के वीकेंड ट्रिप पर 1 और 2 जून को, 8 और 9 जून को, 22 और 23 जून को एवं 29-30 जून को जा सकते हैं। दो दिन में पास के किसी हिल स्टेशन पर आसानी से और कम पैसों में घूम कर आया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
June Holiday Plan Bank Holidays And Long Weekend in June 2024 Travel Ideas
kasoli - फोटो : istock

जून में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

घूमने के लिए बहुत अधिक छुट्टियां नहीं हैं तो हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की सैर पर जा सकते हैं। इन दिनों लगभग 40 डिग्री से अधिक तापमान है, ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कई हिल स्टेशनों पर मौसम ठंडा हो सकता है। आप कसोल, कुफरी, मनाली, लैंसडाउन और धर्मशाला घूमने जा सकते हैं। यहां अद्भुत प्राकृतिक नजारों के बीच एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं या शांत माहौल में खुशनुमा वक्त बिता सकते हैं। 

विज्ञापन
June Holiday Plan Bank Holidays And Long Weekend in June 2024 Travel Ideas
श्रीनगर: डल झील - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर की वादियों के बीच मनाएं गर्मियों की छुट्टियां

जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर का लगभग हर शहर अपने आप में पर्यटन स्थल हैं। श्रीनगर से गुलमर्ग और पहलगाम से सोनमर्ग तक घूमने जा सकते हैं। यहां की हरियाली, खूबसूरत वादियां, झीलें और सुंदर प्राकृतिक दृश्य जितने मनमोहक हैं, उतना ही यहां का तापमान गर्मियों में सुकून दिलाने वाला है। जून के महीने में अगर दफ्तर से अधिक छुट्टी मिल सके तो कश्मीर की सैर पर निकल जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed