भारत में करोड़ों लोग आवागमन के लिए रेलवे का उपयोग करते हैं। इसी वजह से इंडियन रेलवे को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। हालांकि टिकट को बुक करने के बाद यात्रा के दौरान भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरह की विशेष सुविधाएं ऑफर करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में विस्तार से -
इंश्योरेंस
इस बात की जानकारी आप में से बहुत कम लोगों को होगी कि जब भी आप यात्रा के लिए टिकट को बुक करते हैं, तो उस समय आपको आपकी यात्रा के लिए इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। टिकट बुकिंग के दौरान इंश्योरेंस के लिए आपसे महज 0.49 पैसे लिए जाते हैं। यात्रा के समय अगर दुर्भाग्यवश कोई घटना होती है, तो अस्पताल का खर्चा भारतीय रेलवे वहन करती है। बीमा के अंतर्गत अगर आपका इलाज निजी अस्पताल में होता है, तो भारतीय रेलवे आपको 2 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा देती है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वहीं अगर यात्री का कोई अंग स्थायी रूप से अपंग हो जाता है, तो उसको 7.5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है और यात्री की मौत होने पर उससे संबंधित परिवार सदस्य को 10 लाख रुपये मिलते हैं।
फ्री वाई-फाई
भारतीय रेलवे कई स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा यात्रियों को ऑफर करती है। अगर आप किसी रेलवे स्टेशन पर हैं और आपको इंटरनेट की जरूरत है, तो आप इस सुविधा का लाभ मुफ्त में उठा सकते हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वेटिंग रूम और डॉरमेट्री की सुविधा
इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि भारतीय रेलवे वेटिंग रूम और डॉरमेट्री की सुविधा भी अपने यात्रियों को देती है। अगर किसी कारणवश आपकी ट्रेन लेट है, तो आप द्वितीय क्लास की टिकट पर वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी टिकट एसी क्लास की है, तो आप वातानुकूलित वेटिंग रूम का उपयोग कर सकते हैं।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
वहीं अगर आपकी ट्रेन सुबह आने वाली है और आप वक्त से काफी पहले ही स्टेशन पर पहुंच चुके हैं, तो आप डॉरमेट्री सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इसमें आपको रुकने के लिए एक रूम मिलेगा, जिसमें सोने के लिए सभी पर्याप्त इंतेजाम होंगे।