फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए IRCTC ने बदले नियम, जानें क्या हुए हैं बदलाव

Thu, 02 Dec 2021 03:31 PM IST
राजेश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 02 Dec 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
IRCTC changes its railway ticket booking rules know all details about this
आईआरसीटीसी रेल टिकट बुकिंग के नए नियम - फोटो : Official website

कोरोना काल में थम चुके रेल के पहिये अब दोबारा से पटरियों पर दौड़ने लगे हैं और लोग भी अब सफर करने के लिए निकल रहे हैं। जब सब कुछ लगभग ऑनलाइन हो चुका है तो रेल टिकट बुक करने का तरीका भी बदल गया है। अब यात्री टिकट काउंटर पर लंबी लंबी कतारों में नहीं लगते हैं, अब IRCTC पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक करके अपनी यात्रा पूरी करते हैं। अगर आप भी अपनी रेल यात्रा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरशन यानी IRCTC वेब पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो आपको जानना जरुरी है की IRCTC ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किए हैं। जो लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं उनको पहले अपनी एक आईडी बनानी होती है जिसमें उनका ईमेल और मोबाईल नंबर मांगा जाता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया में IRCTC ने कुछ बदलाव किए हैं। आइए जानते है कि नियम में क्या बदला है -

IRCTC changes its railway ticket booking rules know all details about this
आईआरसीटीसी रेल टिकट बुकिंग के नए नियम - फोटो : istock
IRCTC से कैसे होता है टिकट बुक
 

IRCTC रेलवे के ऑनलाइन टिकट बुक करता है। इस पोर्टल पर टिकट बुक करने के लिए यात्री पहले अपनी एक आईडी पासवर्ड बनाते हैं। आईडी बनाने के लिए यात्री को अपनी ईमेल आईडी और मोबाईल नंबर की डिटेल देनी होती है। ईमेल और नंबर का वेरिफिकेशन होता है उसके बाद ही यात्री अपना टिकट बुक कर सकते हैं। 

IRCTC changes its railway ticket booking rules know all details about this
आईआरसीटीसी रेल टिकट बुकिंग के नए नियम - फोटो : istock
IRCTC की टिकट बुकिंग के नए नियम
 

अब जब रेलवे देश भर में कई सारी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर चुका है, ऐसे में IRCTC के वेब पोर्टल पर टिकट बुकिंग खूब हो रही है। लगभग 8 लाख लोग रोजाना रेल टिकट बुक कर रहे हैं। ऐसे में IRCTC अब टिकट बुक करने वाले यात्री के मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी को अब वेरीफाई करेगा, वेरिफिकेशन के बाद ही अब यात्री अपना ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे। इसका कारण IRCTC के दिल्ली मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है की इससे कोरोना काल के दौरान जो अकाउंट निष्क्रिय हैं उन्हें चिन्हित करने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC changes its railway ticket booking rules know all details about this
आईआरसीटीसी रेल टिकट बुकिंग के नए नियम - फोटो : istock
कैसे होगा वेरिफिकेशन 
 
  • सबसे पहले IRCTC के वेब पोर्टल को ओपन करना होगा। 
  • उसके बाद वेरिफिकेशन विंडो ओपन हो जाएगी। 
  • अब अपना ईमेल आईडी और मोबाईल नंबर डालें। 
  • अब आपको एक तरफ एडिट और एक तरफ वेरिफाई का विकल्प दिखाई देगा।
विज्ञापन
IRCTC changes its railway ticket booking rules know all details about this
आईआरसीटीसी रेल टिकट बुकिंग के नए नियम - फोटो : istock
  • यात्री एडिट विकल्प को क्लिक करके अपना ईमेल और मोबाईल नंबर चेंज कर सकते हैं। 
  • अब वेरिफिकेशन का विकल्प पर क्लिक करके आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको डालने पर नंबर वेरिफाई हो जाएगा। 
  • इसी तरह आप अपना ईमेल भी वेरिफाई करवा सकते हैं। 
  • अगर यात्री का पहले से ईमेल और मोबाईल नंबर वेरिफाई है तो वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed