फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज इतने पैसों में घूम आइए 'दुनिया का स्वर्ग' कही जाने वाली ये जगह, खाना, घूमना सब फ्री

Wed, 17 Jul 2019 10:48 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 17 Jul 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
irctc 2019 offers leh ladakh package visit pangong lake and nubra
हरे-हरे चीड़ के पेड़, ऊंचे पहाड़, सुंदर झीलों वाली घाटी में रहने के लिए छोटा सा कॉटेज और साथ में दोस्त हों तो छुट्टियों में जान आ जाए। क्या आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं? तो देर किस बात की दोस्तों से बात करके बैग पैक कर लें। आज हम वो खास ऑफर बताने जा रहे हैं जो बेशक आपकी दोस्तों के साथ बिताई गई छुट्टियों को जीवंत बना देगा। 
irctc 2019 offers leh ladakh package visit pangong lake and nubra
- फोटो : Social media
लद्दाख की सैर दोस्तों के साथ करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए खास टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर की शुरुआत तो भोपाल से होगी लेकिन आप दिल्ली से भी इस टूर का हिस्सा बन सकते हैं। यह एक हवाई टूर है यानी इस टूर का हिस्सा बनने वाले यात्री भोपाल से दिल्ली होते हुए फ्लाइट से लेह-लद्दाख पहुंचेंगे।
irctc 2019 offers leh ladakh package visit pangong lake and nubra
भारतीय रेलवे के ट्रैवल और टूरिज्म विभाग अपने यात्रियों के लिए लद्दाख की सैर का स्पेशल टूर पैकेज लेकर आए हैं। टूर की शुरुआत 1 अगस्त को भोपाल से होगी और 2 अगस्त को यात्री दिल्ली से लेह की फ्लाइट होगी।ये 6 रातें और 7 दिन का टूर है। सिंगल सीट के लिए 55 हजार 300 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि डबल सिटिंग के लिए 47 हजार 500 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा और ट्रिपल सिटिंग के लिए 46 हजार 500 रुपये का खर्च प्रति व्यक्ति के हिसाब से आएगा। टूर की बुकिंग आप इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन की वेबसाइट पर कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc 2019 offers leh ladakh package visit pangong lake and nubra
यात्रा के पहेल दिन लेह और श्रीनगर रूट पर बना 'Hall of Fame' म्यूजिम देखने जाएंगे।इसके बाद पत्थर साहिब गुरुद्वारा, शांति-सुतपा, मैग्नेटिक हिल जैसे कई खूबसूरत जगहों की सैर की जाएगी। दूसरे दिन टूर के दौरान यात्री नुब्रा घाटी की सैर करेंगे। तीसरे दिन पैंगोंग पास की सैर की जाएगी।इस पैकेज में लद्दाख के कई दूसरे टूरिस्ट प्लेस को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
irctc 2019 offers leh ladakh package visit pangong lake and nubra
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं 
-यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा होगी। 
-यात्री लेह में तीन रात रुकेंगे, नुब्रा में 1 रात का स्टे है और 1 रात का स्टे पैगोंग में होगा। रहने और खाने की सुविधा भी टूर पैकेज का ही हिस्सा है। 
-होटल से साइट विजिट के लिए जाने की सुविधा भी टूर पैकेज का हिस्सा है। सभी तरह के टैक्स भी पैकेज में शामिल हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed