फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Festival 2024: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव कब से शुरू हो रहा है? जानें कहां और कैसे हो सकते हैं शामिल

Tue, 05 Mar 2024 12:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Festival 2024 Date Location Ticket Price And Know How To Reach in hindi
योग फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

International Yoga Festival 2024: भारत सरकार ने योग को विश्व स्तर तक प्रचारित और प्रसारित किया और अपने प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत की। इसके साथ ही प्रतिवर्ष योग के महत्व से लोगों को जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव भी मनाया जाता है। इस वर्ष योग महोत्सव की शुरुआत मार्च महीने में हो रही है। सप्ताह भर मनाए जाने वाले योग महोत्सव में 100 देशों के योग प्रशिक्षक और साधक प्रतिभाग करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक 88 देशों के 1100 साधकों ने पंजीकरण करा लिया है। अगर आप भी योग महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो जान लीजिए कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव कब और कहां शुरू हो रहा है और इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं।

International Yoga Festival 2024 Date Location Ticket Price And Know How To Reach in hindi
योग महोत्सव - फोटो : Freepik

कब से कब तक योग महोत्सव

35 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत 8 मार्च 2024 से हो रही है, जो कि 14 मार्च तक चलेगा। योग महोत्सव में योग प्रेमी शिरकत करेंगे।

International Yoga Festival 2024 Date Location Ticket Price And Know How To Reach in hindi
ऋषिकेश - फोटो : Pexel

कहां हो रहा योग महोत्सव का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन एक बार फिर से उत्तराखंड के ऋषिकेश में हो रहा है। ऋषिकेश में स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

पहले परमार्थ निकेतन आश्रम और राज्य सरकार मिलकर योगा फेस्टिवल का आयोजन करते थे, लेकिन 2014 में राज्य सरकार ने योग फेस्टिवल का आयोजन अलग करने का फैसला लिया। जिसके बाद परमार्थ निकेतन का महोत्सव 8 से 15 मार्च को और राज्य सरकार 15 से 21 मार्च को योग महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं।  सरकार भरत घाट पर ही अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Festival 2024 Date Location Ticket Price And Know How To Reach in hindi
योग महोत्सव में शाम को हुई भव्य आरती - फोटो : अमर उजाला

योग महोत्सव में क्या होगा खास

योगा फेस्टिवल में हफ्तेभर सिर्फ योग नहीं होगा, बल्कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय योगाचार्यों द्वारा कई वर्कशाॅप भी करवाए जाएंगे। साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे डांस, म्यूजिक परफॉर्मेंस, गंगा आरती भी देखने को मिल सकती है। योगाचार्य सिर्फ योगाभ्यास ही नहीं, बल्कि सत्संग और अध्यात्म के बारे में समझाएंगे।  

विज्ञापन
International Yoga Festival 2024 Date Location Ticket Price And Know How To Reach in hindi
dehradun railway station - फोटो : AmarUjala

कैसे पहुंते ऋषिकेश

अगर आप योग महोत्सव में शामिल होने के लिए ऋषिकेश जाना चाहते हैं तो देहरादून या हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचें। वहां से बस या टैक्सी के माध्यम से ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। दिल्ली से देहरादून का रेल का किराया भी बहुत अधिक नहीं होगा। जनरल में लगभग 200 रुपये तक और एसी में 800 रुपये तक का टिकट मिल जाएगा। वहीं बस से भी ऋषिकेश पहुंच सकते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed