फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Museum Day 2023: भारत के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध संग्रहालय, इस म्यूजियम डे पर घूम आएं

Thu, 18 May 2023 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 May 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
International Museum Day 2023 Most Famous Museums in India Know Locations and Facts
Albert Museum - फोटो : istock

International Museum Day 2023: प्रतिवर्ष 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। संग्रहालय वह स्थान है, जहां उस जगह की संस्कृति, परंपरा और अतीत की स्मृतियों को अवशेषों और कलाकृतियों के तौर पर संरक्षित किया जाता है। भारत का इतिहास समृद्ध वास्तुकला, संस्कृति, परंपराओं से परिपूर्ण है। कई वंशों ने राज किया, जिनकी मुद्रा, पहनावा, औजार और अन्य कलाकृतियों के बारे में जानने के लिए वर्तमान में लोग उत्साहित रहते हैं।



ऐसे में भारत के लगभग सभी हिस्सों में भारत के प्रमुख संग्रहालय स्थापित किए गए ताकि पर्यटन और इतिहास प्रेमी भारतीय कलाकृतियों और अवशेषों के जरिए समृद्ध संस्कृति और परंपरा को जान सकें। इस अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर दोस्तों, परिवार या बच्चों को लेकर भारत के मशहूर म्यूजियम को घूमने जा सकते हैं। ये रहे भारत के सबसे सुंदर और प्रसिद्ध संग्रहालय। 

International Museum Day 2023 Most Famous Museums in India Know Locations and Facts
National Museum Delhi - फोटो : facebook

नेशनल म्यूजियम दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली के जनपथ और मौलाना आजाद रोड के पास नेशनल म्यूजियम स्थित है, यह भारत के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। नेशनल म्यूजियम में लगभग 2,00,000 कलाकृतियां मौजूद हैं। यहां मौर्य, शुंग, सातवाहन, गुप्त और मध्यकालीन काल के दौर के ऐतिहासिक अवशेष देखने को मिलते हैं। इस संग्रहालय में हथियार, सजावटी कलाओं, आभूषण, पांडुलिपियां, सिक्के, चित्र और पूर्व-ऐतिहासिक कलाकृतियां देखी जा सकती हैं। नेशनल म्यूजियम का टिकट 20 रुपये हैं और यह प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

International Museum Day 2023 Most Famous Museums in India Know Locations and Facts
Culcutta Museum - फोटो : facebook

इंडियन म्यूजियम कोलकाता

कोलकाता में भारतीय संग्रहालय स्थित है, यह 'सिटी ऑफ जॉय' के नाम से मशहूर है। यह म्यूजियम दुनिया का नौवां सबसे पुराना संग्रहालय है। इस संग्रहालय की नींव 1814 में रखी गई थी। संग्रहालय में बुद्ध के पवित्र अवशेष, मिस्र की ममियों और प्राचीन मूर्तियां, जीवाश्म, कंकाल और प्राचीन वस्तु, बाजूबंद और तेजस्वी मुगल चित्र के अति उत्तम संग्रह हैं। यहां पुस्तकालय और किताबों की दुकान भी मौजूद हैं। भारतीय संग्रहालय कोलकाता सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। भारतीयों के लिए टिकट 20 रुपये और विदेशी टूरिस्ट के लिए 500 रुपये टिकट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Museum Day 2023 Most Famous Museums in India Know Locations and Facts
Chennai Museum - फोटो : facebook

गवर्नमेंट म्यूजियम, चेन्नई

चेन्नई के सरकारी म्यूजियम या मद्रास संग्रहालय भारत का दूसरा सबसे पुराना संग्रहालय है, जिसे 1851 में स्थापित किया गया था। यह संग्रहालय 16.25 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। इस म्यूजियम में भूविज्ञान, प्राणी विज्ञान, नृविज्ञान और वनस्पति विज्ञान से संबंधित कई किस्मों का प्रदर्शन होता है। शहर का सबसे प्रतिष्ठित पुस्तकालय कोनीमारा पब्लिक लाइब्रेरी भी इस संग्रहालय का हिस्सा है। अगर इस म्यूजियम में घूमने जाना चाहते हैं तो सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। 15 रुपये के टिकट में इस सरकारी म्यूजियम को घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
International Museum Day 2023 Most Famous Museums in India Know Locations and Facts
Mumbai museum - फोटो : facebook

मुंबई का प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय

मुंबई में छत्रपति शिवाजी वास्तु संग्रहालय स्थित है, जिसको प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय कहा जाता है। इस संग्रहालय की स्थापना 1922 में हुई थी। इस म्यूजियम में सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ प्राचीन अवशेष, मध्य युग के मिट्टी के बर्तन और चीनी मिट्टी की शानदार मूर्तियां, कलाकृतियां और लघु चित्रकारियों का अच्छा संग्रह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed