फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhutan Trip: कश्मीर-केरल नहीं इस बार गर्मी की छुट्टियों में घूमें भूटान, यहां पढ़ें ट्रैवल की पूरी जानकारी

Sun, 14 May 2023 02:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
Visit Bhutan This Summer Holidays Know Full Travel Details Here in Hindi
Bhutan - फोटो : pixabay

Bhutan Trip: कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं, लेकिन लगभग हर व्यक्ति का सपना होता है कि कम से कम एक बार विदेश यात्रा करे। हालांकि विदेश यात्रा की तमन्ना रखने वाले महज फ्लाइट टिकट के किराए से ही निराश हो जाते हैं। वहीं विदेश में घूमने, ठहरने और खाने पीने के खर्च को मिलाकर उनकी सारी जमा पूंजी व्यय होने का डर लगा रहता है। हालांकि कई ऐसे देश हैं जो पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीयों को घूमने के लिए मौका देते हैं। अब विदेश यात्रा जाने का सपना पूरा हो सकता है, साथ ही बजट में विदेशी नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। कश्मीर से लेकर केरल तक घूमने में जितने रुपये आप व्यय करते हैं, उतने में भारत के पड़ोसी देश भूटान की सैर कर सकते हैं। भूटान काफी खूबसूरत देश है, जहां के नजारे आपको आनंदित कर देंगे। आइए जानते हैं भूटान कैसे जा सकते हैं, भूटान में कहां-कहां घूमने जा सकते हैं और भूटान घूमने का खर्च कितना आएगा।


 

Visit Bhutan This Summer Holidays Know Full Travel Details Here in Hindi
bhutan - फोटो : pixabay

भूटान कैसे पहुंचे

भारत से भूटान जाने के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। भूटान का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पारो एयरपोर्ट है। दिल्ली कोलकाता, बोधगया, गुवाहाटी और बागडोगरा आदि भारतीय शहरों से भूटान के लिए सीधी और कनेक्टिंग दोनों तरह की नियमित उड़ानें हैं।

अगर आप सड़क मार्ग से भूटान जाना चाहते हैं तो भूटानी शहर फुएंत्शोलिंग भारतीय सीमा से सटा है। जयगांव (पश्चिम बंगाल) हैपिएस्ट हिमालयन किंगडम की सड़क यात्रा शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त है। असम से भी भूटान की सड़क यात्रा कर सकते हैं। निजी वाहन या फिर किराए के वाहन से भूटान जा सकते हैं। गुवाहाटी से भूटान शहर लगभग 150 किमी दूर स्थित है। कोलकाता से भुटानी शहर फुएंत्शोलिंग पहुंचने के लिए बस यात्रा कर सकते हैं, जिसमें लगभग 18 घंटे का समय लगता है।

Visit Bhutan This Summer Holidays Know Full Travel Details Here in Hindi
bhutan - फोटो : pixabay

भूटान यात्रा के नियम

भारतीयों के लिए भूटान जाना आसान है। भूटान जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। जैसे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए टोल टैक्स देने की जरूरत होती है, वैसे ही भूटान पहुंचकर पारो या फुएन्त्शोलिंग के इमिग्रेशन ऑफिस में रुकना पड़ेगा। यहां से भूटान के लिए परमिट आसानी से मिल जाता है। यहीं से भारतीय रुपयों को भूटानी नोंग्त्रुम में बदलवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visit Bhutan This Summer Holidays Know Full Travel Details Here in Hindi
Bhutan

भूटान के पर्यटन स्थल

भूटान की पूर्व राजधानी पुनाखा घूमने जा सकते हैं। ट्रॉन्गसा भूटान का एक पहाड़ी पर स्थित खूबसूरत शहर है। इसके अलावा भूटान का लिटिल स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला जाकर शहर घूमने जाएं। यह देश का व्यापारिक केंद्र है। यह जगह धार्मिक केंद्र और मठों से घिरा है। ताशिगांग को भूटान का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल माना जाता है। सबसे मशहूर और आकर्षक जगहों में पारो शहर है।

विज्ञापन
Visit Bhutan This Summer Holidays Know Full Travel Details Here in Hindi
bhutan - फोटो : social media

भूटान घूमने का खर्च

भूटान जाने के लिए सबसे पहले यातायात में खर्च करना पड़ेगा। वहीं भूटान में ठहरने, खाने पीने, घूमने और खरीदारी में कुछ व्यय करना पड़ सकता है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ भूटान जा रहे हैं तो कम से कम 20000 से 30000 हजार रुपये लग सकते हैं। कम पैसों में घूमना चाहते हैं तो एक बजट बनाकर उसी के मुताबिक यात्रा का प्रयास करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed