फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: एयर होस्टेस की तरह सर्विस देंगी ट्रेन होस्टेस, जानें किन ट्रेनों में मिलेगी ये सुविधा

Fri, 10 Dec 2021 04:56 PM IST
राजेश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 10 Dec 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
indian railways to introduce hostess for some special trains
प्रीमियम रेलगाड़ियों में सेवा देंगी "ट्रेन होस्टेस" - फोटो : istock

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने रेल का सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए नया कदम लिया है। अब रेलगाड़ी में भी सफर करने वाले यात्रियों को एयर होस्टेस के तर्ज पर ही ट्रेन होस्टेस की सुविधा मिलने वाली है। अभी यह सुविधा प्रीमियम रेलगाड़ियों में ही दी जाएगी। जिसमें शताब्दी, गतिमान और तेजस रेलगाड़ी शामिल हैं। इन रेलगाड़ियों में महिला कर्मचारी सेवा देंगी। अब यदि आप जब भी अगली बार इन रेलगाड़ी में यात्रा करेंगे तो आपको सेवा देने के लिए ट्रेन होस्टेस मिलेंगी। आईआरसीटीसी के अनुसार इस तरह की सेवा को शुरू किया जा चुका है और हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस से इसकी शुरुआत की गई है। सभी प्रीमियम रेलगाड़ियों में यह बदलाव किया गया है। इससे रेलवे की सुविधा में गुणवत्ता भी आएगी। रेलवे के इस प्रयोग से यात्रियों के सफर का अनुभव भी अच्छा होगा। आइए जानें की और क्या खास है.....

indian railways to introduce hostess for some special trains
प्रीमियम रेलगाड़ियों में सेवा देंगी "ट्रेन होस्टेस" - फोटो : PTI
कितनी प्रीमियम रेलगाड़ी चलती हैं?
 
  • रेल मंत्रालय के अनुसार देश में 25 प्रीमियम रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
  • इसमें शताब्दी, राजधानी, दूरंतो, गतिमान,तेजस और वंदे भारत जैसी रेलगाड़ी शामिल हैं।
indian railways to introduce hostess for some special trains
प्रीमियम रेलगाड़ियों में सेवा देंगी "ट्रेन होस्टेस" - फोटो : Pixabay
  • अभी होस्टेस की सेवा दिन में चलने वाली रेलगाड़ियों में ही उपलब्ध हो पाएगी।
  • रात में पहले जैसी ही सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railways to introduce hostess for some special trains
प्रीमियम रेलगाड़ियों में सेवा देंगी "ट्रेन होस्टेस" - फोटो : ANI
  • अभी यह सुविधा राजधानी और दूरंतो में नहीं मिल पाएगी क्योंकि ये रेलगाड़ी रात-दिन दोनों समय चलती हैं। 
  • इनके अलावा बाकी सभी रेलगाड़ियों में यह सुविधा मिलेगी।
  • अभी भारतीय रेलवे 12 शताब्दी,एक गतिमान, दो वंदे भारत,एक तेजस एक्सप्रेस का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
indian railways to introduce hostess for some special trains
प्रीमियम रेलगाड़ियों में सेवा देंगी "ट्रेन होस्टेस" - फोटो : istock
क्यों हुआ है बदलाव?
 

आईआरसीटीसी के अनुसार रेल यात्रियों को और अच्छी सुविधा दी जा सके। पुरुषों की तुलना में महिला कर्मचारी सेवा बेहतर ढंग से कर सकती हैं। जैसा कि हवाई जहाज में देखने को मिलता है। इनकी बात चीत करने की शैली अच्छी होती है। यात्री शिकायत भी कम करते हैं। इससे भी बढ़कर यह बात मायने रखती है कि इस कदम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे महिलाओं को काम करने के अवसर मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed