फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 के अंत तक जरूर करें इन चार शहरों की यात्रा, यहां नहीं होगी जेब ढीली

Sun, 22 Sep 2019 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 22 Sep 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
india's 4 cheapest city for travelling
- फोटो : pixa

भारत के बहुत से रंग है। जितना ही ये प्राकृतिक रूप से समृद्ध है उतनी ही समृद्ध है यहां की संस्कृति। लेकिन कई बार देश की खूबसूरती देखने से लोग वंचित रह जाते हैं क्योंकि इन जगहों को घूमने में बड़े बजट की जरूरत होती है। लेकिन आज हम देश के कुछ ऐसे शहरों की लिस्ट लेकर आएं हैं जो घूमने-फिरने के लिहाज से बहुत महंगा नहीं है। आप इन जगहों की यात्रा बिना जेब पर अतिरिक्त खर्च डाले कर सकते हैं। सबसे खास बात ये जगह केवल सस्ती ही नहीं हैं बल्कि ये शहर भी प्राकृतिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध है। तो आइए जानें उन शहरों की लिस्ट।


 
india's 4 cheapest city for travelling
- फोटो : pixa
हैदराबाद

हैदराबाद का नाम तो आपने बहुत बार सुना होगा। चारमीनार के लिए प्रसिद्ध इस शहर की ऐतिहासिक विरासत बहुत समृद्ध है। यहां पर घूमने के लिए चारमीनार, गोलकुंडा फोर्ट, हुसैन सागर झील, संग्रहालय और बहुत से मंदिर हैं। यहां पर रहना और खाना भी बहुत ही सस्ता है। इतना सस्ता शहर होने के बावजूद इस शहर का जीवनस्तर बहुत शानदार है। तो कम बजट में ट्रिप प्लान करने का अगला डेस्टिनेशन ये शहर हो सकता है।


 
india's 4 cheapest city for travelling
- फोटो : pixa
इंदौर

मध्य प्रदेश के इस शहर को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन यहां पर घूमना बहुत ही सस्ता है। साथ ही इस शहर में देखने के लिए भी बहुत से नजारे मिल जाएंगे। लाल बाग पैलेस, पाताल वाटरफाल, रजवाड़ा पैलेस, पिपलियापाला पार्क, गोमैगिरी जैसे बहुत से आकर्षक स्थल है यहां पर सैर के लिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
india's 4 cheapest city for travelling
- फोटो : pixa
अहमदाबाद

अहमदाबाद मेट्रो शहर के रूप में जाना जाता है। इस शहर का मुख्य आकर्षण साबरमती आश्रम है। लेकिन इसके अलावा भी इस शहर में कई सारी झीलें और मंदिर है। इस शहर को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। यहां पर भी सैर करना बिल्कुल आपके बजट में होगा।


 
विज्ञापन
india's 4 cheapest city for travelling
- फोटो : pixa
कोलकाता

किफायती शहरों की लिस्ट बन रही हो और कोलकाता का नाम न आए ऐसा हो सकता है। इस शानदार शहर को आप बिना जेब पर ज्यादा खर्च डाले आसानी से घूम सकते हैं। देश की प्राचीन राजधानी में घूमने के लिए बहुत कुछ है जिसमें पहला स्थान हावड़ा ब्रिज का है। यहां पर दुर्गा पूजा से समय घूमना बहुत ही अच्छा अनुभव देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed