Independence day celebration delhi 2026: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर अगर आप दिल्ली में हैं और आजादी के उत्सव को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो राजधानी के कई ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़े स्थानों का रुख कर सकते हैं।
{"_id":"6a7efc3159cacd1bcc086347","slug":"independence-day-2026-delhi-10-best-places-to-visit-on-august-15-celebration-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day Delhi 2026: 15 अगस्त पर दिल्ली में कहां जाएं? ये 10 जगहें बना देंगी स्वतंत्रता दिवस यादगार","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Independence Day Delhi 2026: 15 अगस्त पर दिल्ली में कहां जाएं? ये 10 जगहें बना देंगी स्वतंत्रता दिवस यादगार
Sat, 15 Aug 2026 07:12 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 15 Aug 2026 07:12 AM IST
सार
15 August Places to Visit in Delhi 2026: लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी है। ऐसे में 15 अगस्त को घूमने निकलने से पहले ट्रैफिक और एंट्री अपडेट जरूर देख लें।
विज्ञापन
दिल्ली में 15 अगस्त को कहां घूमें
- फोटो : Ai
लाल किला
- फोटो : Adobe Stock
15 अगस्त 2026 पर दिल्ली में घूमने की बेहतरीन जगहें
लाल किला
- स्वतंत्रता दिवस का सबसे खास केंद्र दिल्ली का लाल किला है।
- लाल किला दिल्ली में 15 अगस्त के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान है।
- यहीं से प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं।
- 2026 में यहां 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हो रहा है।
- हालांकि, ध्यान रखें कि 15 अगस्त को लाल किले के आसपास सुरक्षा और ट्रैफिक प्रतिबंध काफी सख्त रहेंगे।
- बिना आधिकारिक अनुमति या वैध प्रवेश व्यवस्था के मुख्य समारोह क्षेत्र में पहुंचना संभव नहीं हो सकता।
इंडिया गेट
- इंडिया गेट देशभक्ति के माहौल में घूमने के लिए दिल्ली की लोकप्रिय जगहों में शामिल है।
- यहां परिवार और दोस्तों के साथ तिरंगे के साथ तस्वीरें लेने और शाम का माहौल देखने का अनुभव खास हो सकता है।
राष्ट्रीय शहीद स्मारक, दिल्ली
- फोटो : Instagram
नेशनल वार मेमोरियल
- नेशनल वार मेमोरियल उन भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए महत्वपूर्ण स्थान है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित किया।
- स्वतंत्रता दिवस पर पर यहां जाना देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक तरीका हो सकता है।
डांडी मार्च स्टैच्यू
- डांडी मार्च प्रतिमा स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को याद करने के लिए एक अच्छा स्थान है।
- यहां महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए दांडी मार्च की स्मृति को दर्शाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्तव्य पथ दिल्ली
- फोटो : Instagram
राज घाट
- राज घाट मेमोरियल न्यू दिल्ली महात्मा गांधी की समाधि है।
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देना एक शांत और भावनात्मक अनुभव हो सकता है।
कर्तव्य पथ
- कर्तव्य पथ पर तिरंगे और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों के बीच घूमना स्वतंत्रता दिवस के दिन खास अनुभव दे सकता है।
- यह क्षेत्र इंडिया गेट के आसपास है, इसलिए 15 अगस्त को जाने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें।
विज्ञापन
पुराना किला
- फोटो : instagram
भारत दर्शन पार्क
- भारत दर्शन पार्क परिवार के साथ घूमने के लिए एक अलग तरह का विकल्प है।
- यहां भारत के प्रसिद्ध स्मारकों की प्रतिकृतियां देखने को मिलती हैं।
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की विविधता को एक जगह देखने का अनुभव खास हो सकता है।
पुराना किला
- पुराना किला दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।
- अगर आपका प्लान स्वतंत्रता दिवस के आसपास इतिहास और धरोहर स्थल घूमने का है, तो इसे अपने यात्रा लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।