Hariyali Teej 2024 : श्रावण मास का पर्व जारी है। सावन महीने में शिव जी की खास पूजा होती है। इस माह सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज और नागपंचमी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं जो भगवान शिव और माता पार्वती से संबंधित है। हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पर मनाया जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने महादेव को पति के रूप में पाने के लिए लंबे समय तक कठोर तपस्या की। भोलेनाथ ने इसी तिथि को माता पार्वती की तपस्या को स्वीकार किया था।
इस वर्ष हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जा रही है। हरियाली तीज के मौके पर शिव पार्वती के मंदिरों के दर्शन के लिए जाएं। पति-पत्नी सुखी वैवाहिक जीवन और कुंवारी कन्याएं मनवांछित जीवनसाथी की कामना के साथ इस दिन पूजा करते हैं, तो उनकी मनोकामना जरूर पूरी हो सकती है।
2 of 5
महाकाल उज्जैन
- फोटो : istock
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में भारत के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक महाकालेश्वर धाम है। इस मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल बाबा विराजमान हैं। ये इकलौता ज्योतिर्लिंग है, जहां प्रात: भस्म आरती होती है। हरियाली तीज और नागपंचमी के मौके पर यहां दर्शन के लिए आ सकते हैं।
3 of 5
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर
- फोटो : instagram
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला तहसील में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर गोला गोकर्णनाथ स्थित है। इसे छोटा काशी भी कहते हैं। मान्यता है कि लंकापति राजा रावण जब भगवान शिव को लेकर लंका जा रहे थे, तो इस स्थान पर उन्होंने भोलेनाथ को रख दिया था, बाद में वह शिवलिंग को जमीन से हिला भी नहीं पाए। गुस्से में रावण ने अंगूठे से शिवलिंग को दबा दिया। आज भी यहां स्थित शिवलिंग पर रावण के अंगूठे का निशान है।
4 of 5
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, बनारस
हरियाली तीज के मौके पर भगवान शिव की पसंदीदा नगरी बनारस जाना बेहतर विकल्प होगा। बनारस को काशी या वाराणसी कहते हैं, जहां बाबा विश्वनाथ विराजमान हैं। बनारस में गंगा नदी के पश्चिम घाट पर सातवें ज्योतिर्लिंग के रूप में काशी विश्वनाथ का मंदिर है। मान्यता है कि यह शहर शिव जी के त्रिशूल पर टिका है। हरियाली तीज या नागपंचमी के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में काफी भीड़ हो सकती है।
5 of 5
गढ़ मुक्तेश्वर
- फोटो : instagram
गढ़ मुक्तेश्वर धाम
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा नदी के किनारे गढ़ मुक्तेश्वर धाम स्थित है। यहां प्राचीन शिवलिंग कारखंडेश्वर और मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। मान्यता है कि परशुराम ने गढ़मुक्तेश्वर में भगवान शिव के मंदिर की स्थापना की थी। यह स्थान वल्लभ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां भी गढ़ मेले के दौरान काफी भीड़ होती है और श्रद्धालु दर्शन के लिए दूर दराज से पहुंचते हैं।