फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2022: देश-दुनिया की वे रोमांटिक जगहें, जहां हर प्यार करने वाले को जाना चाहिए

Sun, 13 Feb 2022 04:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Feb 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 World Most Romantic Destinations For Couples
दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहें - फोटो : Istock

कोरोना महामारी के बीच कई तरह के प्रतिबंध हैं। ऐसे में यात्राएं तो दूर घर से बाहर न निकलने की जरूरत है। लेकिन फरवरी महीना आते ही प्रेमी जोड़े उत्साहित हो जाते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। वैलेंटाइन डे को प्यार का दिन कहा जाता है। इस दिन प्यार करने वाले अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं। किसी त्योहार की तरह खास तरीके से इस दिन को मनाते हैं। वैलेंटाइन डे के एक हफ्ते पहले से ही प्यार के अलग अलग खास दिनों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में कपल वैलेंटाइन सप्ताह में किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं ताकि वह इन प्यार वाले दिनों में अपने साथी के साथ हों। कोविड के कारण भले ही इस बार आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप पर न जा पा रहे हों लेकिन दुनिया की ऐसी बहुत सी रोमांटिक जगहें हैं, जहाँ आपको अपने पार्टनर के साथ एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां आपको दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों के बारे में बताया जा रहा है। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। 

Happy Valentine Day 2022 World Most Romantic Destinations For Couples
दुनिया की रोमाटिंक जगहें - फोटो : Pixabay

पेरिस, फ्रांस

हर प्यार करने वाला एक बार पेरिस जरूर जाना चाहता है। पेरिस दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर है। कई फिल्मों में एक्टर अपने प्यार का इजहार एफिल टावर के सामने करते हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ भी शादी के बाद अपने पति रोहनप्रीत को एफिल टावर के सामने किस करती नजर आईं थीं। यहां पार्टनर के साथ घूमने के लिए काफी कुछ है। शाम की जगमगाहट इस शहर की खूबसूरती को बढ़ाती है। 

Happy Valentine Day 2022 World Most Romantic Destinations For Couples
मालदीव का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Blissful Travel and Leisure

मालदीव

मालद्वीप सबसे रोमांटिक द्वीपसमूह है। यहां के खूबसूरत नजारे, समुद्र किनारे और हवाओं में ही रोमांस महसूस कर सकते हैं। मालद्वीप के बीच से लेकर यहां स्थित ऐतिहासिक जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते है। कोरोना काल में टीवी से लेकर सिनेमा के दिग्गज सेलिब्रिटी तक मालद्वीप में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 World Most Romantic Destinations For Couples
सेंटोरिनी, ग्रीस - फोटो : Pixabay

सेंटोरिनी, ग्रीस

ग्रीस का सेंटोरिनी शहर दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से हैं। सेंटोरिनी चारों ओर प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा है। कपल यहां के खूबसूरत नजारों को देख मगन मुग्ध हो जाएंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट ह

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 World Most Romantic Destinations For Couples
Florence Italy - फोटो : Florence Italy

फ्लोरेंस, इटली

पेरिस के अलावा इटली का फ्लोरेंस शहर भी रोमांटिक डेस्टिनेशन है। यहां की संकरी गलियां इतिहास की कहानियों को बया करती हैं। फ्लोरेंस शहर अद्भुत सुंदरता को प्रदर्शित करता है। यहां का फियोरेंटीना कूजीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed