फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Lohri 2020: चंडीगढ़ की सबसे शानदार जगहें जहां आपको मिलेगा खाने-पीने और शॉपिंग का पंजाबी तड़का

Mon, 13 Jan 2020 02:21 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Jan 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Happy Lohri 2020 best travel destinations in chandigarh and punjab for lohri celebration
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब और हरियाणा में आज शाम धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। लोहड़ी के त्योहार पर हम आपको चंडीगढ़ शहर के खूबसूरत गार्डन के बारे में बता रहे हैं जहां घूमने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यह गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है और यहां आपको गुलाब ही गुलाब नजर आएंगे। आइए जानते हैं कौन-सी है यह जगह

Happy Lohri 2020 best travel destinations in chandigarh and punjab for lohri celebration
Lohri 2020, newly parents - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ घूमने-फिरने के लिहाज से सबसे अच्छा शहर है। यहां आपको खाने-पीने और शॉपिंग का पंजाबी तड़का मिलेगा। चंडीगढ़ दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है। आप दो दिन में आसानी से चंडीगढ़ घूम सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी महज 243 किलोमीटर है और आप 5 घंटे में इस सफर को तय कर सकते हैं।

 
Happy Lohri 2020 best travel destinations in chandigarh and punjab for lohri celebration
chandigrah
चंडीगढ़ जाने के लिए आपको आनंद विहार  या कश्मीरी गेट से सीधी बस मिलेगी। इसके अलावा आप ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवल की बस बुकिंग कराकर भी चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है जहां आपको हर लेटेस्ट फैशनल से लेकर लजीज खाना हर कुछ मिलेगा। आप अपनी शॉर्ट ट्रिप में चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Lohri 2020 best travel destinations in chandigarh and punjab for lohri celebration
chandigrah

आप चंडीगढ़ में रोज गार्डन की  सैर कर सकते हैं। यह गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से स्थापित हुआ था यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है। रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हर प्रकार के गुलाब की प्रजातियां हैं। आप इस खूबसूरत रोज गार्डन की सैर जरूर करें।इस गार्डन में सिर्फ गुलाब ही नहीं बल्कि बहुत से हर्बल प्लांट्स भी हैं जिनकी दवाएं बनती हैं। यहां आपको पीला गुलमोहर, चमेली और दूसरे फूलों की प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी। यह गार्डन पर्यटकों के लिए सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता है। यहां बहुत भीड़ भाड़ रहती हैं क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक रोज गार्डन घूमने आते हैं। इसके अलावा इस गार्डन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।

विज्ञापन
Happy Lohri 2020 best travel destinations in chandigarh and punjab for lohri celebration
rose garden
चंडीगढ़ में आप सुखना लेक देख सकते हैं। इस झील की सबसे बड़ी खासियत है कि यह प्राकृतिक नहीं बल्कि मेन मेड झील है। यह आर्टिफिशियल झील देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। यह झील 3 किलोमीटर लंबी है और पर्यटक यहां बड़ी तादाद में इसे देखने के लिए आते हैं। यहां बोटिंग भी होती है।  इसके अलावा आप चंडीगढ़ में रॉक गार्डन भी देख  सकते हैं। यहां आपको पंजाबी खाने का पूरा स्वाद मिलेगा और आप जमकर शॉपिंग भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed